ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / सावधान ! बिहार में WhatsApp ग्रुप पर है पुलिस की नजर, ये गलती...

सावधान ! बिहार में WhatsApp ग्रुप पर है पुलिस की नजर, ये गलती करने पर बेतिया में दो युवक गिरफ्तार

30-Jul-2019 08:16 PM

By 7

BETTIAH : सोशल मीडिया के जरिये समाज में गलत संदेश पहुंचाने वालों पर अब पुलिस की पैनी नजर है. पुलिस फेसबुक, ट्विटर के साथ-साथ व्हाट्सएप ग्रुप पर भी नजर गड़ाए हुए है. ताजा मामला बेतिया का है जहां पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों के बीच भड़काऊ और नफरत भरे संदेश फैलाए जाने को लेकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है. सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स के जरिए इनदिनों देश विरोधी गतिविधियों को हवा दी जा रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए हालात को नियंत्रित करने को लेकर पुलिस सोशल मीडिया पर नजर बनाये हुए है. देश के विरूद्ध समाज में नफ़रत फैलाने को लेकर पश्चिमी चंपारण की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने दो युवकों को धार्मिक भावनाओं को भड़काने और देश विरोधी मैसेज, वीडियो और फोटो व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर फैलाने को लेकर गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी बेतिया के संतघाट का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए बेतिया एसपी जयंत कांत ने बताया कि साइबर सेनानी ग्रुप की मदद से पुलिस ने दोनों को धर दबोचा है. उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के एडमिन और सदस्यों को इस तरह की आपत्तिजनक चीजें शेयर ना करने की सलाह दी. ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि समाज में सौहार्दर्ता बनी रहे. इसके बाद भी इस तरह के मामले प्रकाश में आते हैं तो उसके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी. बेतिया से अमित श्रीवास्तव की रिपोर्ट