ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया खुलासा, विधायक और सांसद को फंसाने वाली लड़कियां गिरफ्तार, अश्लील CD भी बरामद

22-Feb-2021 07:52 PM

DESK :  पुलिस ने सेक्स रैकेट के एक बड़े मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने विधायकों, सांसदों और नौकरशाहों को निशाना बनाने उस गिरोह को जो दबोचा है, जो कई दिनों से इस धंधा को चलाते थे. इस रैकेट से जुड़े आरोपी पोर्न फिल्मों और तस्वीरों के जरिए लोगों को ब्लैकमेल करते थे और उन्हें अपना शिकार बनाते थे.


मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जो कथित रूप से रैकेट से जुड़े थे. पुलिस ने रैकेट के तीन कारिंदों को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी विधायकों, सांसदों, पत्रकारों और नौकरशाहों को अपना शिकार बनाते थे. आरोपी किसी महिला के नाम से अपना फर्जी प्रोफाइल बनाते हैं. इस मामले में आरोपियों ने पूजा शर्मा नाम का इस्तेमाल किया था. उस अकाउंट से ग्राहक को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते थे.


पीड़ितों के साथ बातचीत करने के बाद, आरोपी उन्हें वीडियो कॉल करते थे. वीडियो कॉल के आरोपी एक ऐप का इस्तेमाल करते थे, जो वीडियो देखते समय उनके भाव रिकॉर्ड करता थे. उस पोर्न क्लिप को देख रहा शख्स इनका शिकार बन जाता है. आरोपी उस वीडियो कॉल को रिकॉर्ड करता है और फिर उस वीडियो को मॉर्फ करके अश्लील वीडियो बना लेता है. इसके बाद फिर पीड़ित के पास कॉल आती है. कॉल करने वाला कहता है कि आपने वीडियो कॉल के माध्यम से मेरी पत्नी या बहन से संपर्क किया है और उसे पोर्न वीडियो दिखाकर यौन गतिविधियों में लिप्त किया.


इसके बाद पीड़ित को धमकी दी जाती है कि उसके वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड किया जाएगा और सोशल मीडिया पर शेयर किया जाएगा. अगर इससे बचना है तो उसे एक रकम चुकानी होगी. पहले मांगी गई रकम छोटी हो सकती है. 2000 रुपये से 5000 रुपये तक. लेकिन एक बार जब पीड़ित इन आरोपियों को पैसा भेज देता है, तो ये लोग उससे लाखों रुपये की जबरन वसूली पर अड़ जाते हैं. उसे ब्लैकमेल करते हैं. लोकलाज और सामाजिक कलंक के डर से कई लोग इनके झांसे में फंस जाते हैं और इन्हें रकम दे देते हैं.


गिरोह ने पीड़ितों को फंसाने के लिए 171 फर्जी फेसबुक प्रोफाइल और 4 टेलीग्राम चैनलों का इस्तेमाल किया। गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने 58 बैंक खातों को जब्त कर लिया। आरोपियों ने अपने शिकार से संपर्क करने के लिए 54 मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा को संदेह है कि आरोपियों ने विभिन्न उद्योगों के जाने-माने व्यक्तियों से पैसे निकाले हैं. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.