बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
08-Apr-2021 11:26 AM
By SANT SAROJ
SUPAUL : सुपौल जिले में क्राइम कंट्रोल और विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए एसपी ने एक दर्जन पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है. सहरसा कोशी क्षेत्र के डीआईजी पंकज कुमार प्रवीण के आदेशानुसार एसपी ने प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेर बदल किया है. विभिन्न थानों के थाना प्रभारियों को पुलिस कप्तान से इधर से उधर किया है.
सुपौल के पुलिस अधीक्षक ने विधि व्यवस्था को सही तरीके से लागू करने को लेकर कई थानेदारों का तबादला किया है. एसपी कार्यालय से निर्गत आदेश के मुताबिक तबादला किये गए सभी थानेदारों को नए थानों का पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है.
बता दें कि पुलिस अधीक्षक ने सदर थाना सुपौल में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक दीनानाथ मंडल को वीरपुर, अंचल पुलिस निरीक्षक शिवकिशोर प्रसाद को प्रभारी परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र सुपौल, पिपरा थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला को मरौना थानाध्यक्ष, पुलिस निरीक्षक नागेंद्र ठाकुर को पिपरा थानाध्यक्ष, पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार को अंचल पुलिस निरीक्षक त्रिवेणीगंज और राघोपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार को भीमनगर ओपी थानाध्यक्ष में पदस्थापित किया है.
इनके अलावा राजेश्वरी ओपी थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि को प्रभारी अभियोजन कोषांग सुपौल कोर्ट, पुलिस अवर निरीक्षक रामाशंकर को राजेश्वरी ओपी का थानाध्यक्ष, पुलिस अवर निरीक्षक रजनीश कुमार केसरी को थानाध्यक्ष वीरपुर,पुलिस अवर निरीक्षक विनोद कुमार सिंह को सुपौल सदर थानाध्यक्ष, पुलिस अवर निरीक्षक पंकज कुमार को थानाध्यक्ष निर्मली औऱ पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार चौधरी को जदिया थानाध्यक्ष बनाया गया है.
