ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 साल से फरार कुख्‍यात गांजा तस्‍कर गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 साल से फरार कुख्‍यात गांजा तस्‍कर गिरफ्तार

13-Jul-2022 07:59 AM

LAKHISARAI : बिहार के लखीसराय जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. पुलिस ने एक दशक से ज्‍यादा समय से फरार चल रहे अंतरराज्‍यीय गांजा तस्‍कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी का नेटवर्क बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के अलावा पड़ोसी देश नेपाल तक फैला था. गांजा तस्‍कर पर कुल 12 मामले दर्ज हैं, जिनमें से 5 मामलों में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्‍यूरो को उसकी तलाश थी. आरोपी कुख्‍यात गांजा तस्‍कर के साथ 2 और लोगों को पकड़ा गया है.


जानकारी के अनुसार, अंतरराज्‍यीय गांजा तस्‍कर की पहचान रोशन सिंह के तौर पर की गई है. उसे जिले के ही जैतपुर गांव में स्थित ईंट के भट्ठे से गिरफ्तार किया गया. इनके पास अवैध असलहा भी बरामद किया गया है. तस्‍कर की तलाश सिर्फ पुलिस को ही नहीं, बल्कि नारकोटिक्‍स डिपार्टमेंट को भी थी. गिरफ्तार तस्‍कर से पूछताछ के बाद नशे के काले धंधे में संलिप्‍त अन्‍य तस्‍करों के बारे में भी पता चलने की उम्‍मीद है. 


एसपी पंकज कुमार ने बताया कि रोशन सिंह एक दशक से फरार चल रहा था. गुप्त सूचना पर बड़हिया पुलिस ने उसको उसके गांव जैतपुर से 2 सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया. रोशन सिंह के पास से एक पिस्‍टल और 11 जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है. रोशन सिंह पर बड़हिया थाना में कुल 9 मामले दर्ज हैं. पटना और गुवाहाटी में भी एनसीबी ने रोशन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर रखा था. पूर्व में तस्‍कर रोशन सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार हो चुका था.