ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ

पुलिस को देखकर भागने के दौरान युवक की गड्ढे में डूबने से मौत, गुस्साई भीड़ ने थाने में लगाई आग

04-Oct-2023 09:59 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां शराब की छापेमारी के दौरान पुलिस से बचने के लिए युवक पानी भरे गड्ढे में कूद गया जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना से गुस्साएं लोगों ने थाने को आग के हवाले कर दिया। इस घटना से थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। घटना गरहा थाना क्षेत्र के रामपुर जयपाल गांव की है। 


पुलिस को अवैध शराब की सूचना मिली थी जिसके बाद छापेमारी के लिए पुलिस पहुंच गयी। पुलिस को देखते ही अवैध शराब से जुड़े लोग भागने लगे। इसी क्रम में एक युवक पिंटू यादव भी पुलिस को देखकर भागने लगा। खुद को पुलिस से बचाने के चक्कर में पानी भरे गड्ढे में कूद गया। जिसके बाद लोगों को सूचना मिली की पिंटू गड्ढे में कूद गया है। लोग उसकी खोजबीन में जुट गये और उसकी डेड बॉडी बरामद हुई। 


पिंटू यादव की मौत के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। परिजन और स्थानीय लोग पुलिस पर जान बूझकर पिंटू को मारने का आरोप लगाने लगे। फिर उग्र भीड़ ने थाने का घेराव कर दिया और थाने के बाहर लगी वाहनों को आग के हवाले कर दिया। फिर थाने के भीतर घुसकर वहां भी आग लगा दी। थाने में आग लगाए जाने के बाद वहां अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी है। इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस के टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है साथ ही एसएसपी सहित जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। किसी तरह मामले को सुलझाने में पुलिस जुटी है।