ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

पटना : पुलिस को चकमा देकर थाने की छत से कूदा अपराधी

17-Jul-2020 07:59 AM

PATNA : पटना के जक्कनपुर थाने की छत से कूदकर एक कैदी फरार होने लगा, लेकिन पुलिस की तत्परता के कारण वह मौके पर पकड़ा गया. गुरुवार की देर शाम तक पूछताछ के बाद उसे बेउर जेल भेज दिया गया. 

बताया जाता है कि एक हत्या के प्रयास सहित लूट, शराब पीकर हंगामा, लूट के साथ ही साथ कई  मामले में शंकर पर मुकदमा दर्ज था.कंकड़बाग स्लम बस्ती का रहने वाला शंकर एक साल से  फरार चल रहा था. 

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शंकर को गिरफ्तार कर लिया और थाने लेकर आई. पूछताछ के लिए उसे थाने के ऊपर बने रुम में ले जाया गया. तभी शंकर ने बाथरुम जाने की बात कही और पुलिस को चकमा देकर फरार होने के लिए छत से परिसर में ही कूद कर भागने लगा. लेकिन जैसे ही वह मेन गेट पर पहुंचा तभी तीन पुलिस वालों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया. जिसके बाद उसे बेउर जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि शहर में लूटपाट करने वाले कई बड़े गैंग के लिए यह काम कर चुका है .