ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश

पुलिस की वर्दी पहनकर अवैध वसूली करता युवक गिरफ्तार, कभी दारोगा तो कभी CBI अधिकारी बन लोगों को लगाता था चूना

09-Apr-2024 07:02 PM

By First Bihar

ARRAH : आरा में नकली पुलिस अधिकारी बनकर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह के एक सदस्य को भोजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस का स्टीकर लगी कार और दारोगा की वर्दी भी बरामद की गई है। गिरफ्तार युवक दारोगा की वर्दी पहनकर ट्रक चालकों से पैसों की उगाही करता था। इस गिरोह में कई और अपराधियों के शामिल होने की बात सामने आई है। गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भोजपुर के पुलिस अधीक्षक को एक गुप्त सूचना मिली थी कि भोजपुर में नकली पुलिस अफसर बनकर वाहन चालकों को निशाना बनाया जा रहा है। उनसे अवैध वसूली की जा रही है। इन लोगों के टारगेट पर ट्रक चालक रहते हैं। जिससे ये लोग पैसों की वसूली करते हैं। एसपी ने इस सूचना के आधार पर बड़हरा थाने की पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसपी के आदेश के बाद जब बड़हरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तब वहां के नजारे देखकर हैरान रह गयी। देखा कि दारोगा की वर्दी पहनकर एक युवक ट्रक चालकों से वसूली कर रहा है। पुलिस ने उस युवक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।


पकड़े जाने के बाद युवक ने खुद के दारोगा होने की अकड़ भी दिखाई। लेकिन पुलिस वालों के सामने उसकी एक नहीं चली। पुलिस ने जब उससे सख्ती के साथ पूछताछ की तब उसने सारी बातें पुलिस के सामने उगल दी। जिसके बाद फर्जी दारोगा का कारनामा सबके सामने आ गया। उसने बताया कि उन लोगों का एक गिरोह है, जो चांदी से लेकर छपरा तक ट्रकों से कभी पुलिस अधिकारी बनकर तो कभी सीबीआई अधिकारी बनकर वसूली करता है। इस गिरोह पर कई सरकारी पदाधिकारियों को ब्लैकमेल करने का भी आरोप है। 


गिरफ्तार युवक की पहचान अभिनव कुमार, पिता अनिल कुमार, हरधन बसु लेन, पोस्ट भगवान बाजार, छपरा सारण निवासी के रुप में हुई है। उसके पास से पुलिस ने आधार कार्ड, कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR-01FH 0933 है और उस पर बिहार पुलिस का लोगो भी लगा के साथ दो मोबाइल, दारोगा की वर्दी, वर्दी में लगे नेम प्लेट पर अंकित अभिनय कुमार, दो शोल्डर बैच जिस पर दो-दो स्टार लगे हैं के अलावा बिहार पुलिस का बैच, पुलिस बेल्ट, ब्लू रंग की टोपी, लाल जूता के साथ-साथ 1700 रुपये कैश बरामद भी किया गया है। युवक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।