ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar Yojana : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, लिस्ट में आपका नाम भी है शामिल Crime News Bihar : सिगरेट पीने से रोका तो युवक को दौड़ाकर मारी गोली, भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा Bihar crime news : आजमगढ़ की डांसर के साथ बिहार में गंदा काम, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा,बहला-फुसलाकर दिया घटना को अंजाम viral video : ममता हुई शर्मसार: स्कूल बैग में 7 ईंटें भरकर मां ने बच्ची को पीटा, वीडियो वायरल Patna smart bus stop : अब बस का इंतजार होगा आसान, पटना में शुरू होगी स्मार्ट ग्रीन बस स्टॉप योजना; यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग

हादसे से सबक : पुलिस की पेट्रोलिंग जिप्सी में लगेगी फॉग लाइट, पुलिसकर्मियों को पहनना होगा फ्लोरेसेंट जैकेट

हादसे से सबक : पुलिस की पेट्रोलिंग जिप्सी में लगेगी फॉग लाइट, पुलिसकर्मियों को पहनना होगा फ्लोरेसेंट जैकेट

08-Jan-2022 09:35 AM

PATNA : पुलिस मुख्यालय ने सभी थानों की गश्ती जिप्सी को लेकर सुरक्षात्मक दिशा-निर्देश जारी किया है. साथ ही सभी जिलों को इन नियमों का पालन हर हाल में करने का निर्देश दिया है. दरअसल, कुछ दिनों पहले शहर के बेऊर मोड़ के पास पुलिस के गश्ती वाहन को हाइवा ट्रक ने देर रात टक्कर मार दी थी, जिसमें उसमें आग लग गयी और तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी थी. 


इस हादसे से सबक लेते हुए पुलिस मुख्यालय ने इस घटना की समुचित समीक्षा की है. एडीजी (मुख्यालय) जितेंद्र सिंह गंगवार के स्तर से जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी गश्ती वाहनों को मानकों का पालन करने के बाद ही इसका परिचालन खासकर रात में करना होगा, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हो. 


सभी गश्ती वाहनों को फॉग या सर्च लाइट लगाना अनिवार्य होगा. रात में गश्ती करने वाले कर्मियों को फ्लोरेसेंट जैकेट (रात में चमकने वाला) पहनना आवश्यक होगा. बिना इस जैकेट के प्रयोग के कोई गश्ती कार्य नहीं होगा. सभी गश्ती वाहनों पर मल्टी कलर (यानी लाल, ब्ल्यू, सफेद) पेट्रोलिंग लाइट लगाना जाना जरूरी होगा. 


इसके अलावा इन वाहनों पर आगे और पीछे रेडयम टेप भी लगाना होगा. इसके अलावा वाहनों में इंडिकेटर लाइट, पार्किंग लाइट, आगे की विंग स्क्रीन पर लोहे की जाली हर हाल में लगानी होगी. सभी वाहनों में प्राथमिक उपचार वाले बॉक्स रखने होंगे, ताकि किसी आपात स्थिति में इससे मदद मिल सके. इन बातों का पालन सभी गश्ती वाहनों को करना होगा.


इसका पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. इसके अलावा गश्ती वाहन चलाने वाले सभी चालकों की आंखों की नियमित जांच करने का भी निर्देश दिया गया है. सभी चालकों के पास उनका ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए. सड़क पर गश्ती के दौरान खासकर कुहासा के दौरान र पुलिस पदाधिकारियों या कर्मियों को 7 सतर्क रहते हुए पेट्रोलिंग करने के लिए कहा गया है.