ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / पुलिस के लकड़ी चोरी का मामला निकला फर्जी, बाप- बेटे के विवाद के...

पुलिस के लकड़ी चोरी का मामला निकला फर्जी, बाप- बेटे के विवाद के कारण हुआ ऐसा ...

04-Jan-2023 02:47 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में बेगूसराय पूलिस की एक विडीयो शोसल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ है। यह विडियो बखरी थाना से जुड़ा हैं, जिसमें ऐसा बताया गया है कि पुलिस किसी व्यक्ति के घर से जलावन की लकड़ी उठा के ले गई है। जिसके बाद अब इस मामले की जांच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बखरी से करवाई गई, जिसमें यह वायरल विडियो गलत पाया गया है। 


दरअसल, जहां से  पूलिस के लकड़ी उठाने की विडियो सामने आई थी। उसमें घर के मालिक माहेश्वर शर्मा  द्वारा कहा गया है कि, पुलिस द्वारा थाना आत्मनिर्भर फंड से 280 रूपया भुगतान करके 40 किलोग्राम लकड़ी 03 तारीख की रात को खरीदी गई है। इसको लेकर माहेश्वर शर्मा के तरफ से पुलिस टीम को दिया गया बिल भी सबूत के तौर पर मौजूद है। इसके साथ ही बखरी थाना के एक्सपेंडीचर रजिस्टर में भुगतान अंकित किया गया है।


इधर, इस पुरे मामले को लेकर बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि, यह पूरा मामला फर्जी है। पुलिस ने लकड़ी दुकानदार से बिल देकर रात में लकड़ी की खरीदारी की थी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, लकड़ी दुकानदार महेश शर्मा का पुत्र ललित शर्मा ने गलत तरीके से वीडियो में बोलकर वायरल किया है। क्योंकि, ललित शर्मा का अपने पिता के साथ विवाद रहता है और पिता के द्वारा ललित शर्मा पर 4 मुकदमा भी दर्ज कर रखा है। इसी को लेकर ललित शर्मा पुलिस की छवि खराब करने के लिए वीडियो में चोरी की बात बोलकर वायरल किया है।


एसपी ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद बखरी डीएसपी चंदन कुमार से पूरे मामले की जांच कराई है जिसमें यह तथ्य सामने आया है पुलिस 280 रुपया देकर लकड़ी की खरीदारी की थी। लेकिन, दुकानदार के पुत्र के द्वारा गलत तरीके से वीडियो वायरल किया गया है, पुलिस उस पर कार्रवाई करेगी।


गौरतलब हो कि,  बेगूसराय पूलिस की एक विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था बखरी थाना क्षेत्र के बखरी बाजार स्थित कमास्थान मोहल्ले में एक लकड़ी व्यवसाई ललित शर्मा के घर के सामने पुलिस की गाड़ी लगी हुई है और उससे कुछ जवान उतरकर लकड़ी जलावन उठाकर अपने गाड़ी में रख रहे हैं। इस दौरान एक युवक द्वारा इस  वायरल वीडियो में किसी को यह कहते सुना जा सकता है कि पुलिस जवान जलावन उठाकर अपनी गाड़ी में रख रहा है।  यह वीडियो 3 जनवरी की रात 9:30 बजे का बताया जा रहा है। अब इस वायरल वीडियो की सच्चाई सामने आ गई है।