ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

पुलिस के हत्थे चढ़े 5 साइबर ठग, गुजरात के कारोबारी से ठगे थे 10 लाख, कहा- वेब सीरीज देखकर आया आइडिया

19-Jun-2023 07:30 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM: रोहतास पुलिस ने साइबर अपराधियों के बड़े गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को पांच लाख रुपए के साथ पकड़ा है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों ने गुजरात के एक कारोबारी से 10 लाख रुपए की ठगी की थी। गिरफ्तार युवकों के तार जामतारा के साइबर अपराधियो से जुड़ रहे हैं। गिरफ्तार बदमाशों का कहना है कि वेब सीरिज देखर कर उन्होंने ठगी सीखा है।


डिहरी के एएसपी सुभाष मिश्रा ने बताया कि गुजरात के सूरत के रहने वाले कारोबारी पीटी बघेल से साइबर अपराधियों ने 10 लाख की ठगी की थी। 10 लाख रुपए में से पांच लाख रुपए डेहरी के भेड़िया मोहल्ले के रहने वाले सहज राठौर के खाते में भेजी गई थी। जांच के दौरान जब मामला सामने आया तो डिहरी के चुना- भट्ठा के पास से सहज राठौर को गिरफ्तार कर लिया गया।


गिरफ्तार सहज राठौर की निशानदेही पर जामतारा के दो साइबर ठगों के अलावे डेहरी के भी दो अन्य युवक शुभम कुमार एवं रोशन कुमार को गिरफ्तार किया गया। जामतारा के रहने वाले अशरफ अली और अशफाक के तार झारखंड के साइबर अपराधियों से जुड़े हैं। इन सब के पास से बरामद एंड्रॉयड फोन से भी कई खुलासे हुए हैं। 


बताया जा रहा है कि गिरफ्तार साइबर ठग पहले भी कई लोगों को चूना लगा चुके हैं। बड़ी बात यह है कि इस गैंग के लोग टेलीविजन तथा यूट्यूब पर प्रसारित होने वाले आपराधिक सीरियल तथा वेब सीरीज के माध्यम से साइबर अपराध सीखने की बात स्वीकारी है। सवाल उठता है कि बिहार में बैठे-बैठे साइबर अपराधी देश के दूसरे राज्यों के कारोबारियों को चूना लगा रहे हैं।