गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
15-Oct-2020 10:18 AM
LAKHISARAI : घर से फरार हुए 15 दिनों से किराए के घर में पति-पत्नी बनकर रह रहा था. लेकिन मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जिसे देख प्रेमी युगल ने छत से छलांग दी. जिससे मौके पर ही प्रेमी की मौत हो गई, जबकि प्रेमिका गंभीर रुप से घायल हो गई.
घायल प्रेमिका को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. मामला लखीसराय का है. बताया जा रहा है कि यूपी के फिरोजाबाद से दो युवा सौरभ और अभिषेक 15 दिन पहले अपनी प्रेमिका से साथ घर से भाग गए और लखीसराय आ गए. यहां पति-पत्नी के रुप में दोनों ने किराये पर घऱ लिया और रहने लगे. वहीं फिरोजाबाद में परिजनों ने लड़कों पर केस दर्ज करा दिया.
इसी दौरान जांच में पता चला कि दोनों प्रेमी युगल बिहार के लखीसराय में हैं. जिसके बाद यूपी पुलिस लखीसराय पहुंची और लोकल पुलिस को मामले की जानकारी दी. जिसके बाद जांच में पता चला कि दो प्रेमी युगल एक घर में किराए में रह रहे हैं. बुधवार को जब पुलिस वहां पहुंची तो सौरभ अपनी प्रेमिका के साथ छत से कूद गया. जिसमें सौरभ की मौत हो गई और प्रेमिका गंभीर रुप से घायल हो गई. वहीं दूसरे प्रेमी युगल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.