ब्रेकिंग न्यूज़

Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई

हत्या या आत्महत्या? पुलिस कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत, लॉकअप में फंदे से लटका मिला शव

08-Dec-2023 01:57 PM

By First Bihar

MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। युवक की मौत थाने के लॉकअप में हुई है, जिसको लेकर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। युवक का शव लॉकअप में फंदे से लटका मिला है। युवक की हत्या हुई है या उसने खुद आत्महत्या कर ली है, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना खड़गपुर में नवनिर्मित एक्साइज थानाकी है।


युवक की पहचान 22 वर्षीय अमन कुमार मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को एक्साइज थाने की पुलिस ने अमन को शराब पीने के आरोप में हिरासत में लिया था। शुक्रवार की सुबह अमन का शव लॉकअप के बगल में स्थित शौचालय में फंदे से लटका मिलने के बाद सनसनी फैल गई। कस्टडी में युवक की मौत के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। 


मृतक के परिजनों का आरोप है पुलिस की प्रताड़नासे अमन की मौत हुई हैऔर साक्ष्य को छिपाने के उद्देश्य से आरोपी पुलिसकर्मियों ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है। घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया और आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग की। हंगामे की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीओ और एसडीपीओ समेत अन्य अधिकारी पहुंचे और गुस्साए लोगों को समझाया।


मुंगेर के उत्पाद अधीक्षक सुमन कुमार के मुताबिक, पुलिस टीम ने चार लोगों को नशे की हालत में जबकि दो लोगों को शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। सभी को लॉकअप में रखा गया था। इसी बीच देर रात अमन कुमार मंडल शौचालय गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो शक हुआ और बाद में शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया। शौचालय के भीतर अमन का शव गमछा से फांसी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।