ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / ठेकेदार मर्डर कांड: दानापुर में आरोपी इंजीनियरों के फ्लैट की कुर्की, फरार आरोपी...

ठेकेदार मर्डर कांड: दानापुर में आरोपी इंजीनियरों के फ्लैट की कुर्की, फरार आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

04-Sep-2019 07:15 PM

By 9

PATNA: गोपालगंज में ठेकेदार हत्याकांड में शामिल और फरार आरोपी इंजीनियर मुरलीधर सिंह और जितेंद्र प्रसाद के घर की पुलिस ने कुर्की और जब्ती की कार्रवाई की. इस दौरान पुलिस ने दानापुर के रुपसपुर इलाके में घूसखोरों के दो अपार्टमेंट में कुर्की और जब्ती की कार्रवाई को अंजाम दिया. मजिस्ट्रेट के सामने हुई कुर्की की कार्रवाई के दौरान रुपसपुर पुलिस भी गोपालगंज पुलिस के साथ थी. पुलिस ने आरोपी इंजीनियर के घर से कुर्सी, दो पलंग, गैस सिलेंडर, चूल्हा समेत कुल 22 सामानों की जब्ती की. बता दें कि दोनों आरोपी इंजीनियर के घर की कुर्की के लिए गोपालगंज पुलिस मंगलवार को ही दानापुर पहुंच चुकी थी लेकिन मजिस्ट्रेट की मौजूदगी नहीं होने के चलते कार्रवाई को बुधवार तक के लिए टाल दिया गया था. दरअसल पिछले दिनों बिल पास करने को लेकर आरोपी घूसखोर इंजीनियर ने ठेकेदार से 15 लाख रुपए घूस की मांग की थी. ठेकेदार की तरफ से पंद्रह लाख रुपए नहीं दिए जाने के बाद गुस्से में आकर इंजीनियर और उसके साथियों ने मिलकर ठेकेदार रामशंकर सिंह के उपर केरोसिन तेल छिड़क दिया और आग लगा दी. इस हादसे में बुरी तरह झुलसे रामशंकर सिंह की इलाज के लिए गोरखपुर जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई. इस मौत के बाद मृतक के बेटे राणा प्रताप सिंह ने अपने पिता की हत्या करने का आरोप लगाया था. इस मामले में जल संसाधन विभाग के चीफ इंजिनियर मुरलीधर सिंह, उनकी पत्नी कामिनी सिंह, अधीक्षण अभियंता जीतेन्द्र प्रसाद सिंह और कार्यपालक अभियंता सत्येन्द्र सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया है. घटना के बाद से ही सभी आरोपी इंजीनियर फरार हैं. दानापुर से पंकज कुमार की रिपोर्ट