Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर करप्शन केस में फंसे 'अधीक्षण अभियंता' की बंद फाइल फिर खुलेगी, पत्नी-परिवार के नाम पर करोड़ों की संपत्ति और 1976 के पत्र को आधार बनाकर बच निकलिए...अब यह नहीं चलेगा, पढ़ें.... CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम
31-Oct-2024 01:59 PM
By First Bihar
BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रहा है। यहां पुलिस की बस का ब्रेक फेल हो गया जिससे बीच बाजार में अफरातफरी मच गयी। मौके पर मौजूद कई वाहनों को अनियंत्रित बस टक्कर मारती हुई निकली। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार भागलपुर में पुलिस की एक बस का ब्रेक अचानक फेल हो गया। जिससे अफरा-तफरी मच गयी। कहलगांव के हटिया रोड में यह घटना घटी है। जहां पुलिस बल को अनुमंडल कार्यालय उतारकर वापस लौट रही पुलिस बस का हटिया के समीप ब्रेक फेल हो गया। कहलगांव उल्टापुल के समीप चढ़ाव पर बस अनियंत्रित हो गयी। चालक ने संभालने का प्रयास किया, लेकिन बस आगे जाने के बदले उल्टे पीछे की ओर जाने लगी।
वहीं, जब बस बैक में जाने लगी तो बस के पीछे खड़ी एक बाइक व तीन ऑटो बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गये। वहीं एक टोटो रिक्शा पलट गया। हालांकि संयोग अच्छा था कि टोटो में कोई सवारी नहीं थी। जबकि बस की टक्कर से बाइक सवार भेल कम्पनी के सुपरवाइजर सब्बदर इमाम के पैर में चोट लगी और उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी। कुछ देर के लिए हटिया रोड में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
इधर इस घटना की सूचना मिलते ही कहलगांव थाना से पुलिस बल को घटनास्थल पर भेजा गया और स्थिति को काबू में किया गया. पुलिस बाइक सवार को इलाज कराने ले गयी और उसकी बाइक का मरम्मत कराया। तीन क्षतिग्रस्त टोटो में से एक टोटो चालक अपना ई-रिक्शा लेकर भाग गया। चालक मंटु तांती ने बताया कि वह धनतेरस में नया टोटो खरीदकर लाया था और इस घटना से उसकी नयी गाड़ी टूट गयी। बताया कि मेरा ज्यादा नुकसान हुआ है।