ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / दारोगा थाने में लड़की से करता है लेनदेन की बात, 150 में ही...

दारोगा थाने में लड़की से करता है लेनदेन की बात, 150 में ही बेच दिया अपना कैरेक्टर

08-Aug-2019 03:38 PM

By 7

MUNGER : अपनी कारगुजारियों को लेकर हमेशा सुर्ख़ियों में छाये रहने वाली बिहार पुलिस से जुड़ा हुआ एक ताजा मामला सामने आया है मुंगेर जिले से जहां महज 150 रुपये में एक दारोगा ने अपनी ईमान बेच दी. इनदिनों एक वीडियो सामने आया है जिसे देख कर बिहार पुलिस की ईमानदारी पर सवाल खड़े हो रहे हैं. मामला सामने आने के बाद डीआईजी मनु महाराज जांच के आदेश जारी किये हैं. पूरी घटना मुंगेर जिले के कोतवाली थाना की है. जहां एक दारोगा कैमरे में महज 150 रुपए लेते पकड़ा गया है. घूसखोरी का ये पूरा खेल थाना परिसर में हुआ जहां आरोपी दारोगा ने लड़की को बुलाकर कैरेक्टर सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के नाम पर अवैध राशि की वसूली ली. इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया तो पुलिस के वरीय अधिकारी भी चकित रह गए. बताया जा रहा है कि 31 जुलाई को शहर के आजाद चौक की रहने वाली एक लड़की के मोबाइल पर फोन आया. फोन करने वाले ने कहा मैं कोतवाली थाना से बोल रहा हूं. कैरेक्टर सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए एसपी ऑफिस से आपका कागज हमारे पास आया है. आप थाना में आ जाइये. लड़की थाने में दारोगा साहब से मिली और कहा कि, सर मेरा काम कर दीजिए. तब उस पुलिस वाले ने लड़की से 300 रूपये की डिमांड की. दारोगा की डिमांड पर लड़की ने कहा कि पैसा किस बात का दें तो पुलिस वाले ने कहा बिना खर्चा-पानी का काम नहीं होगा. पेपर वापस एसपी कार्यालय भेज देंगे. तब लड़की ने कहा कि सर मुझे इसकी बहुत जरूरत है. मैं बहुत गरीब हूँ. फॉर्म अप्लाई करने के लिए कैरेक्टर सर्टिफिकेट बनवा रही हूँ. तब दारोगा ने कहा कि 200 रूपया दो. ना-हां में बात 150 रूपए में तय हुई और लड़की ने पैसा दे दिया. पैसे मिलने के बाद दारोगा जी ने कहा कि एसपी कार्यालय के काउंटर पर से प्रमाण पत्र एक दो दिनों में मिल जायेगा. लड़की काफी हिम्मतवाली थी लिहाजा उसने पैसा देते हुए इस पूरी घटना को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया. इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया तो पुलिस के वरीय अधिकारी भी चकित रह गए. डीआईजी मनु महाराज ने मामले में संज्ञान लेते हुए एसपी और सम्बंधित अधिकारियों को जांच का आदेश देते हुए कार्रवाई करने की बात कही है. मुंगेर से सैफ अली की रिपोर्ट