ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय

Home / news / पटना पुलिस के हत्थे चढ़े दो मुन्ना भाई, नकली सर्टिफिकेट पर डेंटल कॉलेज...

पटना पुलिस के हत्थे चढ़े दो मुन्ना भाई, नकली सर्टिफिकेट पर डेंटल कॉलेज में ले रहे थे एडमिशन

02-Jul-2019 07:04 PM

By 7

PATNA : पुलिस ने फर्जी तरीके से एडमिशन लेने जा रहे दो मुन्ना भाई को गिरफ्तार कर लिया है. पटना के डेंटल कॉलेज में नकली प्रमाण पत्र देकर नाम लिखाने जा रहे दोनों छात्रों को पुलिस ने दबोच लिया है. दोनों के ऊपर मामला दर्ज कर पुलिस आगे कार्रवाई कर रही है. आरोपित छात्र फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर डेंटल कॉलेज में एडमिशन लेने की कोशिश में लगे हुए थे. उत्तराखंड के रहने वाले मोहम्मद अहमद और वैशाली के बिदुपुर के रहने वाले आदित्य शर्मा को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि ये दोनों इमरत खान की मदद से नामांकन कराने पहुंचे थे तभी फर्जी प्रमाण पत्र देखकर प्रिंसिपल ने पत्रकार नगर थाना को इसकी सूचना दी. फर्जीवाड़े की सूचना मिलने के बाद फौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को इनके पास से जाली कागजात हाथ लगे हैं. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने उत्तराखंड से नकली सर्टिफिकेट बनवाया था. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट