ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ

Home / news / मोबाइल टॉवर लगाने के नाम पर ठगी करने वाले शख्स को पुलिस ने...

मोबाइल टॉवर लगाने के नाम पर ठगी करने वाले शख्स को पुलिस ने दबोचा, दर्जनों लोगों को बना चुका है शिकार

20-Aug-2019 09:40 PM

By 7

NAWADA : मोबाइल टॉवर लगाने के नाम पर ठगी करने वाले एक शख्स को पुलिस ने धर दबोचा है. दर्जनों लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाने वाले शख्स को नवादा पुलिस ने पकरीबरामा थाना इलाके से गिरफ्तार किया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस को मिली इस कामयाबी के बारे में पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी शख्स को पकरीबरामा थाना इलाके के थालपोस गांव से गिरफ्तार किया गया है. छापेमारी में युवक के पास से 6 एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है. पकरीबरामा थानाध्यक्ष सरफराज ईमाम ने बताया कि लोगों के घरों और ऑफिस के छतों पर टेलीकॉम कंपनियों का टॉवर लगवाने के नाम पर गिरफ्तार आरोपी ठगी करता था. पुलिस ने बताया कि युवक दर्जनों लोगों को शिकार बना चुका है. गिरफ्तार युवक की पहचान थालपोस गांव के रहने वाले जयराम प्रसाद के बेटे अजित कुमार के रूप में की गई है. पुलिस ने यह भी बताया कि शख्स एक गिरोह बनाकर लोगों से ठगी करता था. पुलिस उसके साथियों के बारे में भी उससे पूछताछ कर रही है. नवादा से ईलू सिन्हा की रिपोर्ट