ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

बिहार में अपराध पर नकेल कसने की कोशिश, पुलिस ने 14 अपराधियों को हथियार के साथ दबोचा

30-Aug-2019 09:26 PM

By 7

DESK : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस लगातार नकेल कसने की कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में पुलिस ने शुक्रवार को 4 जिलों से 15 अपराधियों को धर दबोचा. सूबे की पुलिस को मोतिजारी, मुजफ्फरपुर, नालंदा और रोहतास में ये कामयाबी हाथ लगी है. मोतिहारी जिले से 4 पिस्टल, 1 देसी कट्टा और 12 जिंदा कारतूस के साथ 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. एसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि एसआईटी टीम ने अरेराज इलाके के बालाजी ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप से 2 कर्मियों को गोली मारकर 20 लाख की लूट मामले में शामिल तीनों अपराधी राणा कुमार, गोलू कुमार और नवनीत कुमार दुबे को हथियार के साथ धर दबोचा. वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने अपराध की साजिश रच रहे 4 अपराधी शाहिल राज, संजीव कुमार, दीपक सहनी और सोनू कुमार को हथियार और लूट की बाइक के साथ केसरिया थाना इलाके से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार सभी अपराधियों का पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है. रोहतास में पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा, 3 अपराधियों को दबोचा रोहतास पुलिस ने सासाराम के न्यू एरिया इलाके में रोहित इंटरनेशनल होटल के समीप कंप्यूटर संचालक राहुल कुमार उर्फ गुड्डू के हत्याकांड मामले में खुलासा किया. पुलिस ने 4 अपराधियों में से तीन अपराधी राजा उर्फ सुनील कुमार, आकाश उर्फ विष्णु सोनकर और अमर कुमार उर्फ निरंजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. तीनों अपराधियों की गिरफ्तारी मुफ्फसिल और नगर थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया. रोहतास एसपी सत्यवीर सिंह ने बताया कि बीते 21 अगस्त को आपसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया था. अपराधियों के पास से 1 देसी कट्टा और 12 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. नालंदा में चोरी के गहने, लैपटॉप और बाइक के साथ 4 शातिर चोर गिरफ्तार जिले के शहरी इलाकों में लोग कई दिनों से चोरों के आतंक से परेशान थे. नालंदा पुलिस की डीआईयू टीम ने बिहार, सोहसराय और लहेरी थाना इलाके में छापेमारी कर चोरी के गहने, लैपटॉप और बाइक के साथ 4 चोरों को गिरफ्तार किया. इनलोगों के ऊपर जिले के कई थानों में दर्जनों मामले दर्ज है. डीएसपी इमरान परवेज ने बताया कि पिछले कई दिनों से शहरी क्षेत्रों में कई मकानों और दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था.