Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
19-Nov-2023 02:07 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: छठ का अर्घ्य घाट बनाने के दौरान एक छात्र की पोखर में डूबने से मौत हो गयी है। बेगूसराय के गढ़पुरा थाना क्षेत्र स्थित कोरैय गांव में छठ महापर्व की तीसरे दिन बड़ा हादसा हो गया। छठ का अर्घ्य देने के लिए घाट बनाने के दौरान एक युवक पोखर में डूब गया।
घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र कोरैय गांव के पुवारी टोला स्थित ज्योति सिंह पोखर की है। घटना के 16 घंटे बाद आज सुबह एसडीआरएफ टीम के द्वारा शव बरामद कर लिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कोरैय वार्ड 9 निवासी मोहन पंडित का करीब 13 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार शनिवार को छठ का अर्घ्य देने के लिए घाट बनाने पोखर गया था। घाट बनाने के दौरान ही वह गहरे पानी में चला गया। मृतक विक्रम कुमार आठवीं क्लास में पढ़ता था । हादसा के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गढ़पुरा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा।