Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण
03-Apr-2020 07:33 AM
PATNA : बिहार में कोरेना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार की नींद अब जाकर टूटी है. राज्य सरकार ने अब जांच केंद्रों में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है. पटना के पीएमसीएच और दरभंगा के डीएमसीएच में गुरुवार को इसका ट्रायल किया गया.
पीएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में नई मशीन लगाई गई है. गुरुवार को कोलकाता से आए इंजीनियरों के द्वारा मशीन की शुरुआत की गई और कुछ डॉक्टरों को मशीन संचालन का प्रशिक्षण भी दिया गया. शुक्रवार यानी आज से मशीन से जांच की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. इस बाबत अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि मशीन आईसीएमआर द्वारा उपलब्ध कराई गई है वहीं जांच की आईवीआर पुणे से आ रही है .
वहीं दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी गुरुवार को ट्रायल किया गया. इस दौरान 24 नमूनों का ट्रायल रन किया गया इसकी रिपोर्ट इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च नई दिल्ली को भेजी गई है. इस रिपोर्ट के तुरंत बाद नियमित रूप से जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. राज्य स्वास्थ्य समिति के अधिकारियों ने बताया कि भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी जांच केंद्र स्थापित करने का अनुरोध भारत सरकार से की गई है.