ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / PMCH के जरिये आम लोगों को मिलेगा आज तोहफा, CM नीतीश सर्जिकल समेत...

PMCH के जरिये आम लोगों को मिलेगा आज तोहफा, CM नीतीश सर्जिकल समेत तीन सुविधाओं का करेंगे उद्घाटन

22-Sep-2020 07:04 AM

PATNA : बिहार चुनाव के पहले उद्घाटन और शिलान्यास का सिलसिला बदस्तूर जारी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर से कई योजनाओं का उद्घाटन करने वाले हैं। इनमें पीएमसीएच की सर्जिकल इमरजेंसी समेत तीन सुविधाओं का उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे।  11:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया जाएगा। इस मौके पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे भी मौजूद रहेंगे। पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ विमल कारक ने बताया है कि सर्जिकल इमरजेंसी के अलावा ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट और डायलिसिस यूनिट की सुविधा का भी उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे।


बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच में इन सुविधाओं की शुरुआत से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। पीएमसीएच के प्रिंसिपल डॉ बी पी चौधरी के मुताबिक के सर्जिकल इमरजेंसी में चार मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और एचआईवी मरीजों के लिए अलग से एक ऑपरेशन थिएटर का निर्माण कराया गया है। सेंट्रल इमरजेंसी के नीचे 30 बेड वाली सर्जिकल इमरजेंसी की पूरी यूनिट मॉडर्न तकनीक के साथ बनाई गई है। पीएमसीएच में कॉरपोरेट हॉस्पिटल की इसका पूरा लुक दिया गया है। अगले 3 महीने में 72 बेड वाले मेडिकल इमरजेंसी की शुरुआत ठीक हो जाएगी। 


उद्घाटन के पहले स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने सोमवार को पीएमसीएच का दौरा किया और इन तीनों सुविधाओं की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि पीएमसीएच से का स्वरूप राज्य सरकार बदल डालेगी। इस दिशा में इन सुविधाओं की शुरुआत को एक बड़ा कदम माना जा रहा है।