ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / लाल किले के प्राचीर से पीएम ने आर्टिकल-370 का जिक्र किया, ‘जो काम...

लाल किले के प्राचीर से पीएम ने आर्टिकल-370 का जिक्र किया, ‘जो काम 70 साल में नहीं हुआ, हमने 70 दिन में कर दिया’

15-Aug-2019 08:20 AM

By 13

DELHI: लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाये जाने का जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा कि ‘हम समस्या को टालते भी नहीं हैं और समस्या को पालते भी नहीं हैं. जो काम 70 साल में नहीं हुआ वो हमारी सरकार ने 70 दिन में कर दिया.’ पीएम मोदी ने कहा कि संसद के दोनों सदनों ने दो तिहाई बहुमत से इस पर फैसला लिया. उन्होंने कहा कि देश ने मुझे ये काम दिया था और वही मैं कर रहा हूं. जम्मू-कश्मीर को लेकर 70 साल हर किसी ने कुछ ना कुछ किया है लेकिन परिणाम नहीं मिले. प्रधानमंत्री ने कहा कि घाटी के लोगों को कई सुविधाओं का फायदा नहीं मिल पा रहा था, वहां पर भ्रष्टाचार, अलगाववाद ने अपने पैर जमा लिए थे. पीएम मोदी ने कहा कि दलितों, गुर्जर समेत अन्य लोगों को अधिकार नहीं मिल पा रहे थे जो अब उन्हें मिलने वाले हैं. लालकिले से पीएम मोदी ने तीन तलाक का भी जिक्र किया, पीएम ने कहा कि देश की मुस्लिम बेटियां डरी हुई जिंदगी जी रही थी, भले ही वो तीन तलाक की शिकार नहीं बनी हों लेकिन उनके मन में डर रहता था. तीन तलाक को इस्लामिक देशों ने ही खत्म कर दिया था, तो हमने क्यों नहीं किया. अगर देश में दहेज, भ्रूण हत्या के खिलाफ कानून बना सकते हैं तो तीन तलाक के खिलाफ क्यों नहीं.