ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / बिरसा मुंडा की धरती से पीएम नरेंद्र मोदी की हुंकार, कहा-‘100 दिन में...

बिरसा मुंडा की धरती से पीएम नरेंद्र मोदी की हुंकार, कहा-‘100 दिन में लोगों ने ट्रेलर देखा, पिक्चर अभी बाकी है’

12-Sep-2019 02:16 PM

By 13

RANCHI: पीएम नरेंद्र मोदी ने रांची में आज विधानसभा के नये भवन का उद्घाटन किया. रांची में पीएम मोदी ने किसान मानधन योजना सहित कई विकास योजनाओं की शुरुआत की. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार के कामों का जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा कि '100 दिन में लोगों ने विकास का केवल ट्रेलर देखा है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है.' भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'भ्रष्टाचारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. हमनें जनता को लूटने वालों का हिसाब किया है.' पीएम ने कहा कि 'केंद्र सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ तेजी से काम किया है.' वहीं आतंकवाद के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 'आतंकवाद का खात्मा करना सरकार का संकल्प है. 100 दिन के भीतर सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कानून बनाया है.' वहीं जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाये जाने पर पीएम ने कहा कि 'केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है. हमारा संकल्प जम्मू-कश्मीर को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना है.' अपने संबोधन में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल के लोग कट मनी से परेशान हैं.