Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
30-Nov-2023 03:30 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पटना स्थित अपने आवास पर अहम बैठक बुलाई। जिसमें आरजेडी के जिलों से लेकर प्रांतीय और राष्ट्रीय प्रवक्ता शामिल हुए। राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद मनोज झा भी इस बैठक में शामिल हुए। मनोज झा ने इस दौरान बीजेपी पर जमकर हमला बोला। कहा कि बिहार में हमारी सरकार बड़ी लकीर खींच रही है। बड़ी लकीर से परेशान लोग उन लकीरों के इर्द गिर्द कुछ अनाप शनाप चीजे बोल रहे हैं। उस दुष्प्रचार को काउंटर करने को लेकर चर्चा आज राजद के प्रवक्ताओं की बैठक में हुई।
भाजपा और पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए मनोज झा ने कहा कि जिसकों इस देश को महफूज रखने नहीं आता है। मणीपुर जल रहा है लेकिन प्रधानमंत्री ने एक शब्द तक नहीं बोला। वो तो कहिए ऊपर वाले की कृपा थी कि टनल से मजदूर के निकलते वक्त वहां वो झंडा लेकर नहीं पहुंच गये। इवेन्टबाजी करने वालों के सवाल से हम दूर रहते हैं। पीएम मोदी पर तंज कसते हुए मनोज झा ने कहा कि वो दिन भी आने वाला है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोलेंगे कि मैं हूं तो सूरज पूर्व में उग रहा है। मैं नहीं होता तो पश्चिम में सूरज उगता।
आज तेलंगाना में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। 3 दिसंबर को तेलंगाना सहित पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आएंगे। आने वाले चुनाव के परिणाम पर मनोज झा ने कहा कि जनता ने तय कर दिया होगा। जनमत के पूर्व जब तक पेटी ना खुले ईवीएम ना खुले तब तक कुछ भी कहना उचित नहीं होगा। मनोज झा ने कहा कि मैं अमित शाह तो नहीं कि पहले से ही सारी ईवीएम की जानकारी लेकर बैठा हूं।
बिहार में जंगलराज की बात बीजेपी कहती है इस पर मनोज झा ने कहा कि बीजेपी शासित राज्यों में जितना क्राइम हो रहा है उतना बिहार में नहीं हो रहा है। लेकिन बीजेपी आए दिन जंगलराज की बात कहती रहती है। यूपी-मणीपुर में क्या हो रहा है इसकी खबर शायद बीजेपी वालों को नहीं है। हम चाहते हैं कि बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी मणीपुर पर भी बोले।
मनोज झा ने कहा कि बिहार ऐसा राज्य है जहां क्राइम होने के बाद त्वरित कार्रवाई होती है। विपक्ष में रहने के कारण हमेशा प्रतिरोध की भावना में बीजेपी वाले रखते हैं। जो उचित नहीं है। तेजस्वी यादव को फंसाने की कोशिश हो रही है मीडिया के इस सवाल पर मनोज झा ने कहा कि तेजस्वी जी बीजेपी के गले के फांस बन गये हैं वो चाहते हैं कि किसी तरह साधे..साधे नहीं सधेगा हाथ लगा दोंगे ना तो पीढिया याद रखेगी।