पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
22-Jan-2020 09:40 PM
SAMASTIPUR : जन अधिकार पार्टी ( लोकतांत्रिक ) के अध्यक्ष पप्पू यादव एक बार फिर सीएए-एनआरसी और एनपीआर को लेकर केन्द्र और राज्य सरकार पर जमकर बरसे हैं। जिले के ताजपुर में उन्होनें बिल्कुल अलग ही अंदाज में पीएम मोदी को घेरा। पप्पू यादव ने गाना गाकर जहां लोगों का दिल जीता तो वहीं सरकार को भी निशाने पर लिया।
पप्पू यादव ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए मोहब्बत के तराने गुनगुनाएं। उन्होनें 'पहला-पहला प्यार है आयी बहार है, आजा मोरे बालमा तेरा इंतजार है गाने के तर्ज पर गाया मोदी जी छठां सातवां प्यार है, आ जा मोरे बालमा, नमवां भी तैयार है ... । पप्पू यादव ने कहा कि आप क्या जाने मोदी जी मोहब्बत क्या चीज है। आप तो नफरत की भाषा जानते हैं। इसके साथ ही पप्पू यादव ने पूरा पिटारा खोल दिया है और मोदी सरकार की खूब फजीहत करायी।
पप्पू यादव ने कहा कि हमारी पहचान के लिए आधार कार्ड बनाया गया था। यदि आधार कार्ड हमारी पहचान नहीं है, नरेंद्र मोदी भी भारत के प्रधानमंत्री नहीं हैं। पप्पू यादव ने कहा कि बीजेपी के ज्यादातर नेताओं की रिश्तेदारी मुसलमानों के साथ है। क्योंकि ज्यादातर लोगों की शादी मुसलमानों के घर हुई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी नागरिकता संशोधन कानून, एनपीआर और एनआरसी की नहीं अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। जिसकी जितनी जनसंख्या, उसकी उतनी भागीदारी की लड़ाई लड़ रही है। उन्होनें कहा कि एनआरसी एक काला कानून है। रामायण को लिखने वाले वाल्मीकि भी एक दलित ही थे। पप्पू यादव ने कहा कि इस देश में 26 करोड़ से ज्यादा मुस्लमान हैं। वे सभी हिंदुस्तान से मोहब्बत करते हैं।