गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
21-Sep-2020 12:41 PM
DELHI : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की तबीयत खराब है और वह फिलहाल आईसीयू में एडमिट हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामविलास पासवान की तबीयत के बारे में हाल-चाल लिया है. प्रधानमंत्री ने खुद फोन कर रामविलास पासवान की तबीयत के बारे में जानकारी ली है. इतना ही नहीं उन्होंने पासवान का इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी बातचीत की है.
एलजेपी अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने इस बात की जानकारी दी है. चिराग पासवान ने खुद ट्वीट करते हुए लिखा है कि "आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी का दिल से धन्यवाद। कल और आज में कई बार प्रधानमंत्री जी ने पापा का हाल जानने के लिए फ़ोन पर बात की। पापा के इलाज में लगे डॉक्टरों से भी माननीय प्रधानमंत्री जी ने बात की। इस घड़ी में माननीय प्रधानमंत्री जी का साथ में खड़े रहने के लिए सहृदय धन्यवाद।"
बीते दिन एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने पार्टी के उम्मीदवारों और नेताओं को एक इमोशनल लेटर लिखा. चिराग ने लिखा है कि पापा की बीमारी के कारण वह दिल्ली से पटना नहीं आ पा रहे हैं. इस पत्र में उन्होंने लिखा कि पापा को रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए हॉस्पिल में भर्ती कराया गया है. कोरोना काल में लोगों को राशन मिलने में दिक्कत न आए. इस वजह से पापा अपने रूटीन चेकअप को टालते रहे. जिसके कारण वह थोड़ा अस्वस्थ हो गए है. पिछले तीन सप्ताह से दिल्ली के एक हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है. उम्मीद करता हूं कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे. चिराग ने लिखा कि पापा को रोज बीमारी से लड़ते देख रहा हूं. एक बेटे के तौर पर पापा को हॉस्पिटल में देखकर बेहद विचलित हो जाता हूं. पापा ने कई बार मुझे पटना जाने का सुझाव भी दिया, लेकिन बेटा होने के नाते पापा को आईसीयू में छोड़कर कही जाना ठीक नहीं है.
चिराग ने आगे लिखा है कि आज जब उन्हें मेरी जरूरत है तो मुझे उनके साथ रहना चाहिए नहीं तो आप सबका राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने आप को कभी माफ नहीं कर पाएगा. पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते उन साथियों की भी चिंता है. जिन्होंने अपने जीवन को बिहार 1ST बिहारी 1ST के लिए समर्पित कर दिया है. आज जब मैं यह पत्र रखा हूं तो यह बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं की अब तक गठबंधन के साथियों से न ही बिहार के भविष्य को लेकर और ना ही सीटों के तालमेल को लेकर कोई चर्चा हुई है. बिहार संसदीय बोर्ड और सभी सांसदों के साथ हुई बैठक में ह भी बातें मैंने बताई है.
चिराग ने बताया कि मौजूदा सरकार सात निश्चय कार्यक्रम कर रही है जो 2015 में महागठबंधन द्वारा बनाया गया था. बिहार में विकास को दिशा देने के लिए जरूरी है कि एलजेपी जनता के समक्ष अपने विकास के रोड मैप को रखे, चाकि बिहार की जनता को यह बता सके कि जब एलजेपी समर्थित सरकार आएगी तो हमारी विकास की क्या योजनाएं रहेंगी. इस दिशा में मैं पार्टी के साथियों के साथ पिछले एक साल से काम कर रहा हूं.