ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट

PM मोदी ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग : गुजरात के अहमदाबाद लोकसभा सीट के लिए किया मतदान

07-May-2024 07:59 AM

By First Bihar

DESK : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में अपना वोट डाला है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रानिप स्थित निशान स्कूल पहुंचने पर पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी को देखने के लिए वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस मौके पर पीएम मोदी ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।  


वहीं, अपना वोट डालने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि मैं कल रात ही आंध्र प्रदेश से यहां आया हूं। अभी एमपी जाना है साथ ही महाराष्ट्र और तेलंगाना भी जाना है। इसलिए इतने कम समय में ज्यादा बात नहीं कर पाऊंगा। लेकिन, इतना कहूंगा कि देश भर के मतदाताओं को बधाई। जो इस उत्सव में बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। उन्होंने देशवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।  


मालूम हो कि लोकसभा चुनाव में तीसरे चरण के लिए आज देश के 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 93 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। तीसरे चरण में भाजपा का बहुत कुछ दांव पर होगा। जिसने पिछले आम चुनाव में गुजरात, कर्नाटक, बिहार और मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों के इन निर्वाचन क्षेत्रों में से अधिकतर सीटों पर जीत दर्ज की थी।


वहीं, तीसरे चरण के सभी 93 सीटों के लिए कुल 1300 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिनमें 120 महिलाएं हैं। जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 11 करोड़ से अधिक है। सबसे बड़ी बात है कि आज हो रहे मतदान वाले चुनाव क्षेत्रों में दिग्गज उम्मीदवारों में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (गांधीनगर), ज्योतिरादित्य सिंधिया (गुना), मनसुख मांडविया (पोरबंदर), पुरुषोत्तम रुपाला (राजकोट), प्रह्लाद जोशी (धारवाड़) और एसपी सिंह बघेल (आगरा) शामिल हैं।