ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

पीएम मोदी ने 5 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बिहार-झारखंड को मिली सौगात

27-Jun-2023 11:10 AM

By First Bihar

PATNA/RANCHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भोपाल से पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पांच वंदे भारत में से एक ट्रेन की सौगात बिहार-झारखंड को मिली है, जिसका रांची और पटना के बीच आज से परिचालन शुरू हो गया। भोपाल से पीएम मोदी के हरी झंडी दिखाने के बाद रांची स्टेशन पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन समेत बीजेपी नेताओं ने ट्रेन को रवाना किया। रांची से खुलने के बाद यह ट्रेन करीब 6 घंटे का सफर पूरा कर यह ट्रेन पटना पहुंचेगी।


दरअसल, पीएम मोदी ने मंगलवार को भोपाल-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, खजुराहो-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, गोवा-मुंबई वंदे भारत, बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देश को दी है। रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस झारखंड और बिहार के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन है। पटना और रांची के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने वाली यह ट्रेन पर्यटकों, छात्रों और व्यापारियों के लिए वरदान साबित होगी। वंदे भारत एक्सप्रेस के शुभारंभ के मौके पर रांची स्टेशन पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और सीपी सिंह समेत कई बीजेपी नेता मौजूद रहे। 


बता दें कि रेल मंत्रालय की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक यह ट्रेन पटना से सुबह 7:00 बजे खुलकर दोपहर 1:00 बजे रांची पहुंचेगी। ट्रेन का परिचालन सप्ताह में 6 दिन किया जाएगा। मंगलवार को इस ट्रेन का परिचालन नहीं होगा। पटना से रांची जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का नंबर- 22349 होगा जबकि रांची से पटना आने वाली ट्रेन नंबर- 22350 होगा। रांची से वंदे भारत एक्सप्रेस पटना आने के लिए शाम 4:15 में खुलेगी और रात 10:05 पर पटना पहुंचेगी। यह ट्रेन पटना से रांची के बीच 5 घंटा 50 मिनट की दूरी तय करेगी।