Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय
14-Aug-2021 12:48 PM
PATNA : जातीय जनगणना के मसले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था. पीएम मोदी को पत्र लिखे हुए 10 दिन का वक्त गुजर गया लेकिन अब तक नीतीश कुमार को कोई जवाब नहीं मिला. इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया था कि बिहार के मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री अपमानित कर रहे हैं. लेकिन अब मुख्यमंत्री के पत्र को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है. जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नीतीश कुमार का लिखा हुआ लेटर मिल चुका है.
दरअसल प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से पत्र मिलने के बाद एक्नॉलेजमेंट जारी किया गया है. इसका मतलब यह हुआ कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लिखा हुआ पत्र प्रधानमंत्री कार्यालय को ना केवल प्राप्त हुआ बल्कि इससे पीएम मोदी ने पढ़ भी लिया है. एक्नॉलेजमेंट की बाबत मुख्यमंत्री कार्यालय से जानकारी कन्फर्म की गई है. अब नीतीश कुमार को इस बात का इंतजार है कि प्रधानमंत्री इस मसले पर क्या जवाब देते हैं.
जातीय जनगणना के मसले पर नीतीश कुमार ने अपनी बात मुख्यमंत्री के सामने रखते हुए 4 अगस्त को पत्र लिखा था. विपक्षी दल के नेताओं से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने यह लेटर पीएम मोदी को लिखा था. इसमें देश के अंदर जातीय जनगणना कराए जाने की मांग रखी गई थी. आपको बता दें कि जातीय जनगणना के मसले पर बीजेपी और जेडीयू की राय अलग-अलग है.
बीजेपी जहां जातीय जनगणना को खारिज कर रही है. केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना नहीं कराने का ऐलान कर रखा है. वहीं जेडीयू इस मसले पर विरोधी दलों के साथ खड़ा नजर आ रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखते हुए नीतीश कुमार ने विपक्षी दल के नेताओं के साथ मुलाकात का वक्त मांगा था. अब ऐसे में इंतजार इस बात का है कि क्या पीएम मोदी नीतीश कुमार समेत विपक्ष के अन्य नेताओं को मिलने का वक्त देते हैं. या फिर उनके पत्र का जवाब.