गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
03-Feb-2020 05:02 PM
DELHI: विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने कड़कड़डूमा में जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल सरकार पर हमला बोला. कहा कि जब तक ये लोग यहां पर सत्ता में रहेंगे. तब तक दिल्ली के लोगों की भलाई के कामों में रोड़े अटकाते ही रहेंगे. ऐसे सरकार को उखाड़ फेंके. 20 साल बहुत कुछ आपने देख लिया है. बहुत बर्बादी आप देख चुके हैं, अब एक ही रास्ता बचा है. अब दिल्ली में भाजपा का आना बहुत जरूरी है. जब दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी तो देशभर में हम जो काम कर रहे हैं. वो काम हम दिल्ली में भी आसानी से कर पाएंगे.
हर संकल्प को पूरा करती है बीजेपी
पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने हर संकल्प को पूरा करती है. जो कहती है उसको वह करती है. भाजपा के लिए देश का हित और देश के लोगों का हित सबसे ऊपर है. लोकसभा चुनाव में दिल्ली के लोगों ने एक-एक वोट से भाजपा की ताकत बढ़ाई. सातों सीटें देकर दिल्ली के लोगों ने बता दिया था कि वो किस दिशा में सोच रहे हैं. देश बदलने में दिल्ली के लोगों ने बहुत मदद की है. अब दिल्ली के लोगों का वोट अपनी दिल्ली को भी बदलेगा.
दिल्ली हिन्दुस्तान की धरोहर
पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली सिर्फ एक शहर नहीं हैं, बल्कि ये हमारे हिंदुस्तान की धरोहर है. ये भारत के भिन्न भिन्न रंगों को एक जगह समेटे हुए एक जीवित परंपरा है. ये दिल्ली सबका स्वागत और सत्कार करती है. ये चुनाव दिल्ली के इसी गौरव को 21वीं सदी की पहचान और शान देने के संकल्प का है. ये चुनाव एक ऐसे दशक का पहला चुनाव है, जो 21वीं सदी के भारत का और 21वीं सदी में भारत की राजधानी का भविष्य तय करने वाला है. 8 फरवरी को पड़ने वाला आपका हर वोट सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि इस दशक में दिल्ली के विकास को नई ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए होगा.