ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा

PM मोदी के साथ डिनर करेगा रितिक, CM नीतीश भी करेंगे सम्‍मानित

19-May-2022 01:00 PM

DESK: ब्राजील में इंडिया का नाम रोशन करने वाले रितिक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ डिनर के लिए आमंत्रित किया गया है। पीएमओ की ओर से रितिक को आमंत्रित किया गया है। दिल्ली जाने के लिए रितिक को पीएमओ ने 20 मई का टिकट भी भेजा है। 


रितिक आनंद ने ब्राजील में डेफ ओलंपिक में गोल्ड  मेडल जीता है। इससे पहले रितिक को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सम्मानित करेंगे। गुरुवार की शाम पटना में रितिक को सम्मानित किया जाएगा। रितिक की इस सफलता से परिवार और इलाके के लोग काफी खुश हैं। रितिक को बधाई देने वालों का तांता घर पर लगा हुआ है। रितिक को सम्मानित करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आवास पर बुलाया है। 


ब्राजील में आयोजित 24 वें डेफ बैडमिंटन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर रितिक आनंद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  ट्वीट कर बधाई दी है। 21 मई को आवास पर आयोजित भोज में रितिक आनंद के साथ-साथ इस टीम के सभी खिलाड़ियों को आमंत्रित किया है। पीएमओ से दिल्‍ली जाने के लिए 20 मई का टिकट भी भेजा गया है। प्रधानमंत्री के निमंत्रण से रितिक काफी खुश हैं।


 सीएम और पीएम के आमंत्रण से घर पर खुशी का माहौल है इस बात की जानकारी मिलते ही आस-पास और परिवार के लोग रितिक को बधाई देने घर पर पहुंच रहे हैं। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इससे पूर्व ब्राजील से लौटने पर रितिक का भव्‍य स्‍वागत किया गया था। इस उपलब्धि के लिए रितिक को लगातार लोग बधाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी ट्वीट कर बधाई और शुभकामनाएं दी है। 


गौरतलब है कि ब्राजील में 1 से 15 मई तक हुए 24 वां डेफ बैडमिंटन ओलंपिक-2022  में रितिक ने जापान के खिलाड़ी को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया और अपने देश का नाम रोशन किया है। वहीं डबल्स के मुकाबले में भी सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। बता दें कि रितिक ना ही बोल सकता है और ना सुन सकता है। रितिक ने स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया है।रितिक के पिता उदय सिंह अपने बेटे की इस सफलता से काफी खुश है।