Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा
17-Sep-2021 11:56 AM
PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के मौके पर आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बड़ा तोहफा दिया है. पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर बिहार में आज कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान 2.0 की शुरुआत की गई है. बिहार में आज 1 दिन के अंदर 35 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इससे महाअभियान की शुरुआत की गई है. इस मौके पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे समेत अन्य बड़े अधिकारी भी मौजूद रहे हैं.
पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में आयोजित कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान 2.0 की शुरुआत के साथ सीएम नीतीश ने 70 ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का भी लोकार्पण किया. आपको बता दें कि बिहार में कोरोना टीकाकरण अभियान पहले से चल रहा है और अब नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है. बिहार में इस महीने कोरोना टीका का आंकड़ा साढ़े 4 करोड़ के पार होने की उम्मीद जताई जा रही है. उधर बिहार बीजेपी की तरफ से भी आज पीएम मोदी के जन्मदिन पर ख़ास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. पार्टी के तमाम बड़े नेता इस कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं.
इधर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर आज से राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत हो गई है. इसे भारतीय जनता पार्टी ने सेवा और समर्पण अभियान का नाम लिया है. बीजेपी इस अभियान को 20 दिनों तक चलाएगी/ इसके पीछे भी एक खास मकसद है. बीजेपी का मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी 20 साल पहले पहली बार मुख्यमंत्री बने थे लिहाजा यह आयोजन 20 दिनों तक चलेगा. पीएम मोदी के जीवन पर आयोजित प्रदर्शनी के साथ-साथ ब्लड डोनेशन कैंप समेत अन्य तरह के आयोजन किए जाएंगे.