ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा

टीकाकरण महाभियान में बिहार नंबर 1, 30 लाख से ज्यादा लोगों ने ली वैक्सीन, CM नीतीश ने दी शुभकामनाएं

टीकाकरण महाभियान में बिहार नंबर 1, 30 लाख से ज्यादा लोगों ने ली वैक्सीन, CM नीतीश ने दी शुभकामनाएं

18-Sep-2021 12:18 PM

PATNA : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर देशभर में टीकाकरण महाभियान का आयोजन किया गया था. बिहार ने भी कल टीकाकरण के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोविड टीकाकरण महाअभियान के तहत बिहार में रिकॉर्ड टीकाकरण के लिए बिहारवासियों को बधाई दी है. 


मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 सितंबर को आयोजित कोविड टीकाकरण महाअभियान के तहत 30 लाख 67 हजार 918 लोगों का टीकाकरण कर बिहार ने एक नया स्वर्णिम अध्याय लिखा है. अब तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार पूरे देश में चलाये गये कोविड टीकाकरण महाअभियान में बिहार प्रथम स्थान पर रहा है. 


सीएम नीतीश ने कहा कि कोरोना टीकाकरण महाभियान के तहत बिहार में 17 सितंबर को 30 लाख टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन बिहार ने इस लक्ष्य को पार करते हुए 30 लाख 67 हजार 918 लोगों का टीकाकरण किया है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है. 


मुख्यमंत्री ने कोरोना टीकाकरण महाभियान को सफल बनाने के लिए बिहारवासियों और खासकर स्वास्थ्य विभाग को बधाई दी. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि स्वास्थ्य विभाग आगे भी इसी मनोयोग के साथ निरंतर काम करता रहेगा.