गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
12-Aug-2020 05:55 PM
PATNA : एनडीए में लोक जनशक्ति पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के पीछे सियासी बयानबाजी बढ़ती जा रही है. सांसद ललन सिंह के हमला बोलने के बाद एलजेपी ने पलटवार किया और अब एक बार फिर जेडीयू की तरफ से मेरे इस कैबिनेट के मंत्री नीरज कुमार ने चिराग पासवान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कही बात याद दिलाई है.
मंत्री नीरज कुमार ने चिराग पासवान को कहा है कि 20 जून 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की थी. पीएम ने खुद कहा था कि कोरोना वायरस से बचाओ के लिए मैं आपकी जयकार करता हूं. आपके पराक्रम की बात दुनिया के सामने करता हूं. आपने हजारों लाखों लोगों को कोरोना से बचाने का काम किया. इतना ही नहीं नीरज कुमार ने यह भी कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए जो बातें कह चुके हैं, उसे चिराग पासवान को भूलना नहीं चाहिए.
आपको बता दें कि इसके पहले जेडीयू सांसद ललन सिंह ने एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान को कालिदास बताया था. बिहार में कोरोना वायरस के बीच नीतीश सरकार की तरफ से उठाए जा रहे कदमों को चिराग पासवान ने नाकाफी बताया था और ललन सिंह ने इसी मसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. लेकिन ललन सिंह के तरफ से प्रतिक्रिया आने के बाद एलजेपी के प्रवक्ताओं ने जेडीयू सांसद पर सीधा हमला बोल दिया. एलजेपी के प्रवक्ता लगातार जेडीयू के खिलाफ बयान दे रहे हैं और अब मंत्री नीरज कुमार भी इस बयानबाजी में कूद पड़े हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री की तरफ से दी जाने वाली क्रेडिट को लेकर चिराग पासवान की यादाश्त ठीक की है.