Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
31-May-2022 09:15 AM
GAYA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल के शिमला से गया जी के लोगों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचित करेंगे। इसकी तैयारी भी पूरी की जा चुकी है। पीएम 13 कार्यक्रम और योजनाओं से जुड़े प्रतिभागियों को संबोधित करने वाले है। इस कार्यक्रम में 500 लोग शामिल होंगे। यह कार्यक्रम गया म्यूजियम में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर ग्रामीण विकास विभाग के सचिव बाला मुरुगन डी ने गया के डीएम डॉ त्यागराजन को ठोस कदम उठाए जाने के लिए कह रखा गया है।
लोगों को भेजा गया आमंत्रण पत्र: इस कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी शाहवाज खान ने बताया कि कार्यक्रम 10:55 से लाइव शुरू किया जाएगा। लोगों को आमंत्रण पत्र भेजा गया है। 13 स्कीम से संबंधित लाभार्थियों को कार्यकम स्थल तक मौजूदगी को लेकर अफसरों को निर्देेश दिए गए हैं। वहीं, मानपुर कृषि विज्ञान केंद्र में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यहां किसान समृद्धि योजना से संबंधित लाभुक और अन्य लोग मौजूद रहेंगे।
बड़े अफसरों को मिली जिम्मेदारी: इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वरीय तकनीकी निदेशक, एडीएम, नगर आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, आईसीडीएस के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक और अन्य दूसरे अफसरों को कार्यक्रम से संबंधित जिम्मेदारी दी गई है।
पीएम लेंगे फीडबैक: इस कार्यक्रम में बोधगया से भी प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक पीएम के संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही पीएम स्वच्छता कार्यक्रम के बारे में भी फीडबैक लेंगे। इसके लिए बोधगया नगर क्षेत्र के संबंधित कर्मचारी और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में पीएम स्वानिधि योजना के लाभुक भी शामिल हो रहे हैं।