ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक, लाखों की संपत्ति को पहुंचा नुकसान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान एक्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: अपने गृह क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा, निर्माणाधीन स्कूल भवन और ROB को देख दिये ये निर्देश बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस

मन की बात में बोले मोदी, पूरे देश में प्लास्टिक के खिलाफ एक नए जन-आंदोलन की नींव रखेंगे

25-Aug-2019 11:41 AM

By 4

DELHI: पीएम नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को अपने रेडियो प्रोग्राम 'मन की बात' के जरिए देश को संबोधित कर रहे हैं. पीएम मोदी नियमित रूप से अपने इस कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से जुड़ते हैं. कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने भगवान श्री कृष्ण और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया. उन्होंने कहा, देश इन दिनों एक तरफ बारिश का आनंद ले रहा है तो दूसरी तरफ देश के हर कोने में किसी न किसी प्रकार से, उत्सव और मेलों की धूम है. दीवाली तक सब-कुछ यही चलेगा. पीएम ने कहा, सत्य के साथ गांधीजी का जितना अटूट नाता रहा है. सेवा के साथ भी गांधी का उतना ही अनन्य अटूट नाता रहा है. उन्होंने ना केवल सेवा पर बल दिया बल्कि उसके साथ जुड़े आत्म-सुख पर भी जोर दिया.मोदी ने कहा, पिछले कुछ सालों में हम 2 अक्टूबर से पहले लगभग 2 सप्ताह तक देशभर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान चलाते हैं. इस बार ये 11 सितंबर से शुरू होगा. इस बार 2 अक्टूबर को जब बापू की 150वीं जयंती मनाएंगे तो इस अवसर पर हम उन्हें न केवल खुले में शौच से मुक्त भारत समर्पित करेंगे बल्कि उस दिन पूरे देश में प्लास्टिक के खिलाफ एक नए जन-आंदोलन की नींव रखेंगे. पीएम ने कहा, कई व्यापारी भाइयों-बहनों ने दुकान में एक तख्ती लगा दी है, जिस पर लिखा है कि ग्राहक अपना थैला साथ ले करके ही आएं. इससे पैसा भी बचेगा और पर्यावरण की रक्षा में वे अपना योगदान भी दे पाएंगे. मोदी ने कहा, आज जागरूकता के आभाव में कुपोषण से गरीब व संपन्न दोनों ही तरह के परिवार प्रभावित हैं. पूरे देश में सितंबर महीना ‘पोषण अभियान’ के रूप में मनाया जाएगा.   पीएम ने कहा, पिछले दिनों हम लोगों ने कई त्योहार मनाए. शनिवार को देश में श्री कृष्ण जन्म-महोत्सव मनाया गया. मित्रता कैसी हो तो सुदामा वाली घटना कौन भूल सकता है और युद्ध भूमि में इतनी सारी महानताओं के बावजूद भी उन्होंने सारथी का भार स्वीकारा. मन की बात में पीएम ने कहा, आज भारत एक और बड़े उत्सव की तैयारी में जुटा है और वह है महात्मा गांधी की 150वीं जयंती.