मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन
25-Jan-2020 05:20 PM
DELHI : जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर के बयान से बिहार में उठा सियासी बवंडर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी के खिलाफ किए गए ट्वीट पर जेडीयू ने सफाई दी है। जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने इस मसले पर पार्टी की तरफ से सफाई पेश की है।
केसी त्यागी ने कहा है कि किसी को भी भ्रम पालने की जरुरत नहीं है। बिहार में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार एनडीए पूरी तरह एकजुट हैं।इस मौके पर उन्होनें विपक्ष को भी नसीहत भरे लहजे में कहा कि आप किसी तरह का भ्रम न पालें। हम बिहार में एकजुट है और आगे की लड़ाई भी मिलकर लड़ेंगे।
बता दें कि जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी पर लोगों को कैरक्टर सर्टिफिकेट देने वाला बताते हुए क्रोनोलॉजी देखने की बात कही है। वहीं उन्होंने अपने ट्वीट में सुशील मोदी का पुराना वीडियो भी अपलोड किया है जिसमे सुशील मोदी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के डीएनए पर सवाल उठा रहे हैं। ये वीडियो तब का है जब बीजेपी का जेडीयू से गठबंधन टूट गया था और वह विपक्ष में थी।
पीके इस ट्वीट के शेयर किए जाने के बाद से ही वे बीजेपी नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। इतना ही नहीं जेडीयू नेता भी उन्हें जमकर कोस रहे हैं और इधर विपक्ष बिहार एनडीए में टूट की संभावना देख रहा है। बीजेपी नेताओं ने ताबड़तोड़ निशाना लगाते हुए पीके को पानी-पानी कर दिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने उन्हें पैसा लेकर राजनीति करने वाला करार दिया है तो प्रवक्ता निखिल आनंद ने उन्हें भाड़े का ट्टटू तक बता दिया है। इधऱ जेडीयू सांसद ललन सिंह ने भी अपने ही पार्टी के नेता पर तीखा हमला बोला है। उन्होनें कहा कि सुशील मोदी हमारे पुराने साथी है पीके तो अभी-अभी आए हैं। वहीं कांग्रेस और आरजेडी ने तो पूरे प्रकरण पर सुशील मोदी का इस्तीफा तक मांग डाला है।