ब्रेकिंग न्यूज़

Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त

Home / news / अमित शाह पर निशाना साधने वाले PK को नहीं मिला अपनों का साथ,...

अमित शाह पर निशाना साधने वाले PK को नहीं मिला अपनों का साथ, RJD ने नीतीश से दामन छुड़ाने को कहा

22-Jan-2020 12:17 PM

PATNA : CAA और NRC को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर सीधा निशाना साधने वाले जेडीयू नेता प्रशांत किशोर को अपनों का साथ नहीं मिल रहा है। प्रशांत किशोर ने CAA के मुद्दे पर भले ही मोर्चा खोल रखा हो लेकिन जेडीयू के अंदर से उन्हें समर्थन नहीं मिल रहा। पवन वर्मा को छोड़कर फिलहाल PK के साथ कोई भी खड़ा नहीं दिखता। प्रशांत किशोर की तरफ से अमित शाह पर किए गए ट्वीट को लेकर जेडीयू नेता और पार्टी के पूर्व प्रवक्ता अजय आलोक ने कड़ी आपत्ति जताई है। अजय आलोक ने कहा है कि प्रशांत किशोर पार्टी के एक मामूली नेता हैं और उनके बयान देने से कुछ भी नहीं होने वाला। अजय आलोक ने कहा है कि CAA का पार्टी समर्थन कर चुकी है और अब का देश में लागू होकर रहेगा।


उधर प्रशांत किशोर को CAA के विरोधियों का भी समर्थन नहीं मिल रहा। राष्ट्रीय जनता दल ने प्रशांत किशोर को समर्थन देने की बजाय उनकी नियत पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। आरजेडी का कहना है कि प्रशांत किशोर पहले नीतीश कुमार से दामन छुड़ायें उसके बाद स्टैंड लें। मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि जेडीयू के साथ रहकर प्रशांत किशोर की तरफ से CAA का विरोध करना बेमानी है।