ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / PK की कंपनी I-PAC का TRS के साथ हुआ करार, अगले साल होने...

PK की कंपनी I-PAC का TRS के साथ हुआ करार, अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को जीताने का लिया जिम्मा

24-Apr-2022 07:47 PM

DESK: 2023 में होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) और चुनावी रणनितिकार प्रशांत किशोर की कंपनी I-PAC के बीच करार हुआ है। टीआरएस को चुनाव जीताने का जिम्मा  I-PAC ने लिया है। 


2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में टीआरएस के चुनाव अभियान का मैनेजमेंट पीके की कंपनी I-PAC करेगी। इस बात की चर्चा हो रही है कि I-PAC ने इसकी जिम्मेदारी ऋषि सिंह को सौंपी है।


गौरतलब है कि 2014 में सत्ता हासिल करने के बाद TRS ने 2018 में जीत हासिल की थी। वहीं राज्य में भारतीय जनता पार्टी की मजबूत होती स्थिति के बीच टीआरएस 2023 में सत्ता की राह तलाश रही है।


मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव और टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने कुछ दिन पहले ही प्रशांत किशोर से मुलाकात की थी। खबर है कि पार्टी और पीके की इंडियन एक्शन पॉलिटिकल कमेटी (I-PAC) के बीच समझौते पर काम पूरा हो गया है। साल 2019 में YSR कांग्रेस के जगन मोहन रेड्डी ने आई-पैक की मदद ली थी। इस दौरान पार्टी ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की थी।