Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
19-Feb-2020 12:18 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : बिहार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के बेटे सुमित सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में अपनी आस्था जताई है। पूर्व विधायक सुमित सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार उनके नेता हैं और वह जेडीयू के मजबूत सिपाही। सुमित सिंह के पिता नरेंद्र सिंह इन दिनों नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले बैठे हैं। लोकसभा चुनाव के पहले जेडीयू ज्वाइन करने वाले नरेंद्र सिंह ने नीतीश कुमार पर नजर टेढ़ी कर रखी है लेकिन बेटे सुमित सिंह को नीतीश का नेतृत्व ही पसंद आ रहा है।
फर्स्ट बिहार से बातचीत में सुमित सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार ने बिहार में विकास का जो काम किया है वह अभूतपूर्व है। नीतीश कुमार ने बिहार की तकदीर बदल दी। उनके विधायक रहते चकाई विधानसभा क्षेत्र में विकास की और व्यक्तिगत तौर पर अपनी विचारधारा है। पिता नरेंद्र सिंह जी चाहे जिस राह पर जाएं लेकिन वह नीतीश कुमार के साथ ही खड़े हैं।
सुमित सिंह ने पिता नरेन्द्र सिंह के बारे में कहा कि उनकी अपनी विचारधारा है। उसपर मैं कुछ नहीं कहना चाहूंगा। पिता से मुकाबला कैसे करेंगे इस सवाल पर उन्होनें कहा कि मैं नीतीश कुमार के साथ हूं और रहूंगा । वहीं मुंगेर प्रकरण में उन्होनें कहा कि व्यक्तिगत तौर पर ये कहना कि लिपि सिंह ने उनके खिलाफ काम किया ये गलत है। सुमित सिंह ने कहा कि लिपि सिंह वहां नयी-नयी पोस्टिंग हुई है। केस तो पहले से चल रहा है। उन्होनें कहा कि वहां के राजनीतिक साजिश के तहत कुछ छुटभैया नेताओं की साजिश के तहत ये सब काम किया गया है। उन्होनें कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने भरोसा दिया है कि इस मामले में उच्चस्तरीय जांच करायी जाएगी।