ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / पिता की जगह पति ने किया कन्यादान, बॉयफ्रेंड से कराई पत्नी की शादी

पिता की जगह पति ने किया कन्यादान, बॉयफ्रेंड से कराई पत्नी की शादी

31-Jul-2024 03:38 PM

By First Bihar

LAKHISARAI: बिहार के लखीसराय में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां पिता की जगह एक पति ने ही कन्यादान कर दिया। उसने अपनी पत्नी की शादी उसके बॉयफ्रेंड से करवा दी। पति ने खुद अपनी पत्नी का हाथ प्रेमी के हाथों में सौंप दिया। प्रेमिका से शादी होने से प्रेमी काफी खुश था उसका कहना था कि मुझे मेरा बचपन का प्यार मिल गया। वही दो साल के बच्चे से अलग होने का गम प्रेमिका को था वही दूसरी ओर प्रेमी से मिलने की खुशी भी थी।


 महिला का कहना था कि दोनों बचपन से ही एक दूसरे के साथ प्यार करते थे। लेकिन दोनों के प्यार के दुश्मन परिवार वाले थे और उन्होंने दूसरे लड़के से शादी करवा दी थी। शादी के बाद भी दोनों प्रेमी-प्रेमिका के बीच प्यार कम नहीं हुआ। शादी के बाद भी दोनों का अफेयर चलता रहा। 3 साल पहले महिला की शादी हुई थी तब भी सुहागरात के दिन वो अपने प्रेमी के साथ मोबाइल पर व्यस्त थी और आज भी दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होती रहती है। कभी-कभी दोनों के बीच मुलाकात भी होती थी। शादी से पहले प्रेमी से अलग हुए लेकिन आज पति की वजह से दोनों फिर एक हो गये हैं।


मामला लखीसराय के अमहरा थाना इलाके के रामनगर गांव का है जहां 3 साल पहले 26 वर्षीय राजेश के साथ 22 वर्षीय खुशबू की शादी हुई थी। खुशबू शादी से पहले 24 साल के चंदन से बेइंतहा प्यार करती थी। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन इनके बीच परिवार वाले दीवार की तरह खड़ा हो गये। परिजनों के दवाब में आकर खुशबू ने राजेश से शादी तो कर दी ली उसका दिल चंदन के पास था। वो घंटों चंदन से फोन पर बातें करती कभी-कभी तो दोनों की मुलाकात भी होती थी। लेकिन इन सब बातों से पति अंजान था। सुहागरात के दिन भी वो अपने प्रेमी से घंटों बातचीत करती रही लेकिन पति को पता नहीं चला। 


शादी के पहले और शादी के बाद से दोनों का अफेयर था लेकिन जब पति को इस बात का पता चला तब तक खुशबू एक बच्चे को जन्म दे चुकी थी। 30 जुलाई की देर रात चंदन अपनी प्रेमिका खुशबू से मिलने उसके घर पहुंच गया था तभी खुशबू के पति राजेश और उसके परिवार के सदस्यों ने वालों दोनों को मिलते पकड़ लिया। जिसके बाद ही राजेश ने गांव के लोगों के सामने ही चंदन से पत्नी खुशबू की शादी करवा दी। प्रेमी से शादी करवाने से पहले खुशबू इस बात को राजी हुई कि दो साल का बच्चा उसके पास नहीं बल्कि अपने पिता के पास रहेगा और पति की संपत्ति पर भी उसका कोई अधिकार नहीं होगा। खुशबू ने यह बात लिखित रूप से कही है। जिसके बाद पति ने अपनी पत्नी का हाथ उसके प्रेमी के हवाले किया और दोनों की शादी करवाई गयी। खुद पति ने ही पत्नी का कन्यादान किया। शादी के बाद राजेश ने अपनी पत्नी को विदा भी किया।