ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / सरकार...सुन लो गुहार...इंसाफ की आस में दर-दर भटक रहा परिवार

सरकार...सुन लो गुहार...इंसाफ की आस में दर-दर भटक रहा परिवार

10-Aug-2019 03:39 PM

By 13

PATNA: राजधानी पटना के दीघा में रहने वाला एक परिवार इंसाफ की गुहार लगा रहा है. महानंद सिंह का पूरा परिवार न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है. दरअसल महानंद सिंह का पूरा परिवार दीघा थाना के माइका कॉलोनी में रहता है. पास में ही रहने वाले सर्बा राय जो हरनोट थाना में हवलदार के पद पर तैनात है, पेड़ काटने के विवाद को लेकर महानंद सिंह के पिता की बुरी तरह से पिटाई कर दी. हवलदार सर्बा राय ने महानंद सिंह के भतीजे पर भी अपने सरकारी बंदूक से गोली चला दी और उसके पिता को लाठी डंडे से पीटकर पैर तोड़ दिया गया. गनीमत रही कि इस घटना में दोनों की जान बच गई. भतीजे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये घटना पिछले 5 जुलाई की है. पीड़ित परिवार ने इस मामले में FIR भी दर्ज कराई. इसके बाद भी आरोपी हवलदार पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. पीड़ित ने कई बार थाने और DSP कार्यालय का चक्कर भी लगाया बावजूद इसके आरोपी हवलदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई. पीड़ित के मुताबिक हवलदार होने के कारण आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई और वो खुलेआम घूम रहा है.  इंसाफ की गुहार लगाकर थक चुका परिवार अब आत्मदाह करने पर मजबूर है. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट