बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
07-Feb-2021 08:03 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद बिहार में शराबबंदी को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। शराब के अवैध धंधेबाज अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। ताजा मामला पटना सिटी के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र स्थित केवई गांव इलाके का है जहां पुलिस ने शराब की खेप बरामद की है।
शाहजहांपुर थानाध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने बताया कि गश्ती के दौरान जब पुलिस की नजर एक पिकअप वैन पर पड़ी जिसे स्टार्ट करने के लिए कुछ लोग धक्का दे रहे थे। तभी मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही सभी लोग भाग खड़े हुए। लेकिन पिकअप वैन का ड्राइवर भागने में विफल रहा जिसे पुलिस ने धड़ दबोचा।
गिरफ्तार पिकअप वैन ड्राइवर का नाम कौशल कुमार बताया जा रहा है जो पूर्व में भी शराब के कई मामलों में शामिल था। जब्त किए गए पिकअप वैन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया है।