50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी
01-Oct-2023 02:47 PM
By First Bihar
PATNA: राजधानी पटना में मॉब लिंचिंग की घटना हुई है। तीन साल के मासूम को रौंदकर भाग रहे पिकअप वैन के ड्राइवर को ग्रामीणों ने धर दबोचा और पीट-पीटकर उसकी जान ले ली। घटना की जानकारी मिले के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने पांच नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ थाने में केस दर्ज किया है। घटना पुनपुन थाना के सोहगी कंडाप जाने वाले मार्ग स्थित सोहगी कुशपर गांव के पास की है।
दरअसल, धनरुआ थाना के हरखित टोला निवासी 32 वर्षीय पिकअप वैन चालक गुड्डू पासवान शनिवार को अपनी पिकअप पर मछली लोडकर पटना जा रहा था। इसी दौरान सोहगी कुशपर गांव निवासी अंकित कुमार का बेटी हर्ष अपने पिता के साथ बाजार जा रहा था, तभी तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उसे रौंद डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद वहां से भाग रहे ड्राईवर गुड्डू पासवान को ग्रामीणों ने घेर लिया और पकड़कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
घटना की जानकारी मिलते ही गौरिचक और गोपालपुर थाने की पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को पुलिस ने एनएमसीएच में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक ड्राइवर की पत्नी ने गौरीचक थाने में पांच नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।