ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

नल जल योजना की जानकारी नहीं रखने वाले इंजीनियरों पर गिरी गाज, पीएचईडी ने रोका वेतन

28-Jan-2021 07:10 AM

PATNA : नीतीश सरकार की महत्वकांक्षी योजना हर घर नल का जल की उपलब्धियों की जानकारी नहीं रखना पीएचईडी के इंजीनियरों को भारी पड़ गया। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के दर्जनों इंजीनियरों पर योजना की जानकारी नहीं रहने के कारण कार्रवाई की गई है। जी हां, विभाग ने ऐसे इंजीनियरों का वेतन रोक दिया है जिन्हें हर घर नल का जल योजना की उपलब्धियों की जानकारी नहीं है। 


हाजीपुर अवर प्रमंडल के सभी एक अन्य और सहायक अभियंताओं का वेतन अगले आदेश तक रोक लिया गया है। यह आदेश विभाग के अभियंता प्रमुख विशेष सचिव दयाशंकर मिश्र ने दिया है। दरअसल पिछले दिनों हाजीपुर अवर प्रमंडल की हर घर नल की जल योजना की समीक्षा की गई थी। इसमें मौजूद सभी सहायक और कनीय अभियंताओं से विवाह के बड़े अधिकारियों ने पूछा था कि उनके क्षेत्र में इस योजना के तहत तक कितने घरों में पेयजल का कनेक्शन दिया गया है। अधिकारियों के इन सवालों का किसी के पास सही सही जवाब नहीं था। विभाग ने इसी मामले को लापरवाही मानते हुए इंजीनियरों के खिलाफ एक्शन लिया है। 


अभियंता प्रमुख ने इस मामले में मुख्य अभियंता से डिटेल रिपोर्ट मांगी है। कार्यपालक अभियंता को कहा गया है कि वह पंप हाउस में रखे गए डाटा का मिलान करें और साथ ही साथ यह बताएं कि कितने घरों में पेयजल कनेक्शन का लक्ष्य रखा गया था। अभियंता पूर्व के आदेश में यह भी कहा गया है कि क्षेत्रीय मुख्य अभियंता की रिपोर्ट मिलने के बाद ही इन इंजीनियरों का वेतन जारी किया जाएगा। अब इन इंजीनियरों का वेतन तब तक जारी नहीं होगा जब तक क्षेत्रीय मुख्य अभियंता के रिपोर्ट विभाग तक नहीं पहुंच जाती है। विभाग यह आकलन करने में जुटा हुआ है कि हाजीपुर अवर प्रमंडल में योजना की स्थिति क्या है।