Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो
24-Nov-2023 12:26 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा मुख्यमंत्री से बिहार में हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट को बैन करने की मांग की तो डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि लोगों का पेट नौकरी देने से भरेना ना की मंदिर का घंटा बजाने से पेट भरेगा। तेजस्वी के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है।
बीजेपी एमएलसी नवल किशोर यादव ने कहा है कि तेजस्वी यादव के माता-पिता हाल में ही एक मंदिर में गए थे, जहां डीएसपी से छाता और महिला सिपाही से जूता उठवाया था। अगर मंदिर-मस्जिद से पेट नहीं भरता है तो फिर उनके माता-पिता मंदिर-मंदिर क्यों घूम रहे हैं। तेजस्वी के पिता लालू प्रसाद ने तो घर में ही मंदिर बनवा लिया था। मंदिर और पूजा-अर्चना की बात हमारी संस्कृति में है उसे कैसे छोड़ा जा सकता है।
वहीं तेजस्वी के यह कहने पर कि बीजेपी सिर्फ हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करती है विकास से उसका कोई मतलब नहीं है, इसपर बीजेपी एमएलसी ने तंज किया कि बिहार में तो जैसे लोगों को पकड़-पकड़कर नौकरी दिया जा रहा है, इसलिए लोग दिल्ली भाग गए हैं। पैर उचकाने से लंबाई नहीं बढ़ जाएगी जो असलीयत है उसे सभी लोग जानते हैं।
उन्होंने कहा कि बीजेपी किसी दूसरे धर्म का विरोध नहीं करती है बल्कि अपनी संस्कृति को बचाने की बात कहती है। अपनी संस्कृति की बात करना कहीं से गलत बात नहीं है। बीजेपी कोई परिवार की पार्टी नहीं है और ना ही भाई-बहन और मां-बेटा की पार्टी है। बीजेपी अपनी संस्कृति और विचारधारा से चलती है और अपनी संस्कृति की रक्षा करना कोई गलत बात नहीं है।