धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
13-Apr-2022 03:24 PM
BETTIAH: प्रेमी युगल का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। दोनों का शव एक ही दुपट्टा से लटका मिला। घटनास्थल से पुलिस ने दोनों का मोबाइल भी बरामद किया है। दोनों की हत्या की आशंका जतायी जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पेड़ से नीचे उतारा और मामले की छानबीन शुरू की। घटना पश्चिम चंपारण के डुमरिया नया टोला की है। पुलिस ने युवक की बाइक युवती के घर से बरामद किया है। वही प्रेमिका के घरवाले मौके से फरार है। लड़की के परिजनों का भाग जाना ऑनर किलिंग की आशंका को दर्शा रहा है।
ऑनर किलिंग के मामले की जांच में पुलिस जुटी है। परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे को फोन करके घर से बुलाया गया। फोन लड़की के मोबाइल से किया गया था। घर से बुलाकर उसे पेड़ से लटका दिया साथ ही लड़की के भी गर्दन में दुप्पटा बांध कर लटकाया गया।
मृतक की पहचान डुमरिया निवासी राजेश पटेल के बेटे रविकिशन के रुप में हुई है। लड़की अपने परिवार के साथ कोईरपट्टी डुमरिया में रहती थी। जबकि लड़का का घर उसके घर से कुछ ही दूरी पर था। सूर्यपुर पंचायत के मुखिया इसलाम गद्दी ने भी इस घटना को हत्या का मामला बताया है।
लड़की के पक्षों द्वारा ही हत्या की आशंका जतायी जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। दोनों का मोबाइल घटनास्थल से बरामद किया गया है जिसकी जांच की जा रही है।