मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत
08-Oct-2020 08:29 PM
PATNA : पिछले साल बेगूसराय से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार के खिलाफ भले ही आरजेडी ने वहां उम्मीदवार दिया हो लेकिन अब कन्हैया और तेजस्वी साथ साथ हैं. सीपीआई महागठबंधन में शामिल है और अब तक आरजेडी के साथ लेफ्ट की ट्यूनिंग बेहतर नजर आ रही है. कन्हैया और तेजस्वी दोनों बिहार के युवा नेता है. तेजस्वी यादव बिहार में सीएम पद के उम्मीदवार हैं तो वहीं कन्हैया आने वाले वक्त में देश की राजनीति में अपना कद बढ़ाएंगे.
कन्हैया और तेजस्वी को लेकर अब तक यह माना जाता रहा है कि दोनों साथ-साथ राजनीति नहीं कर सकते. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कन्हैया कुमार तेजस्वी यादव का समर्थन कर चुके हैं और अब भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि कन्हैया कुमार बिहार में महागठबंधन के लिए चुनावी अभियान में शामिल होंगे. कन्हैया पार्टी की तरफ से स्टार प्रचारक होंगे और तेजस्वी यादव के साथ भी वह मंच साझा करेंगे. सीपीआई ने जो आधिकारिक बयान जारी किया है, उसके मुताबिक महागठबंधन के सभी घटक दल के नेता एक साथ चुनाव प्रचार अभियान में शामिल होंगे.
हालांकि तेजस्वी और कन्हैया किस चुनावी जनसभा से साझा प्रचार की शुरुआत करेंगे, यह अब तक साफ नहीं हो सका है. किसी भी दल ने अब तक चुनाव प्रचार का कार्यक्रम घोषित नहीं किया है. सीपीआई ने भले ही कन्हैया और तेजस्वी के एक साथ प्रचार करने का संकेत दिया हो लेकिन अब तक आरजेडी ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. अब इंतजार इस बात का है कि तेजस्वी यादव आखिर कन्हैया कुमार के साथ पहली जनसभा किस विधानसभा क्षेत्र में करते हैं.