ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / news / पेगासस जासूसी मामले पर पटना में प्रदर्शन, कारगिल चौक पर कांग्रेस ने PM...

पेगासस जासूसी मामले पर पटना में प्रदर्शन, कारगिल चौक पर कांग्रेस ने PM मोदी का फूंका पुतला

02-Feb-2022 04:05 PM

पटना: पेगासस जासूसी मामले को लेकर आज पटना में कांग्रेस का प्रदर्शन देखने को मिला. कारगिल चौक पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ में पोस्टर लेकर पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.


इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल ने कहा कि लोगों की जासूसी कराने की सरकार की यह नीति बिल्कुल गलत है. इसके खिलाफ आज सदन में राहुल गांधी आवाज भी उठाने वाले हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और पूरा विपक्ष इस मसले पर एक साथ है. पटना से लेकर दिल्ली तक इसका विरोध हो रहा है. 


गुंजन पटेल ने कहा कि जब हम लोग सवाल उठाते हैं तो सरकार इनकार कर देती है. जबकि  'न्यूयॉर्क टाइम्स' ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत ने इसरायली स्पाईवेयर पेगासस को खरीदा था. हमारी मांग है कि प्रधानमंत्री माफ़ी मांगे. क्योंकि उन्होंने सत्ता का दुरूपयोग करके विपक्षी नेताओं की जासूसी कराई है. 


गौरतलब है कि पिछले दिनों सरकार ने विपक्ष के कई नेताओं की जासूसी पेगासस द्वारा करवाई थी. इसके बाद से ही लगातार विपक्ष द्वारा इस तरह का आंदोलन किया जा रहा है. कांग्रेस का कहना है कि इस मुद्दे को सड़क से सदन तक उठाया जाएगा.




बता दें कि पिछले दिनों अमेरिकी अखबार 'न्यूयॉर्क टाइम्स' ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत ने इसरायली स्पाईवेयर पेगासस को खरीदा था. हालांकि केंद्र सरकार ने पेगासस की खरीद की बात को न तो स्वीकार किया है और न ही नकारा है.वहीं, कांग्रेस ने साफ कहा है कि पीएमओ को इस रिपोर्ट पर जवाब देना चाहिए.