ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम rape murder news : बिहार में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ मिली लाश; ग्रामीणों में आक्रोश Nursing admission scam : "ससुराल में रहो, पढ़-लिखकर क्या करोगी?" नर्सिंग एडमिशन के नाम पर 70 हजार की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; जानिए फिर भी क्यों पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News : बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ई-रिक्शा चालक और डिलीवरी बॉय को मारा चाकू, लूट की घटना को दिया अंजाम Panchayat Secretary Scam : बिहार पंचायत सचिव का बड़ा कारनामा, डकार गए 1 करोड़ से अधिक की सरकारी राशि; FIR दर्ज Bihar expressway : बिहार के इस जिले से गुजरेंगे तीन बड़े एक्सप्रेसवे, रेल कनेक्टिविटी से मिलेगा आर्थिक बल Bihar new rail line : बिहार के इस क्षेत्र को मिलेगी नई रेल लाइन, जल्द धरातल पर उतरेगा बड़ा प्रोजेक्ट Bihar cyber crime : बिहार में साइबर अपराध पर सख्ती, बनेगी मल्टी-डिपार्टमेंट स्पेशल टीम

'प्यारा सजा है मां दुर्गा का दरबार ...,' राजधानी में कहीं प्रेम मंदिर तो कहीं विक्टोरिया पैलेस जैसा नजारा

'प्यारा सजा है मां दुर्गा का दरबार ...,'  राजधानी में कहीं प्रेम मंदिर तो कहीं विक्टोरिया पैलेस जैसा नजारा

21-Oct-2023 06:41 AM

By First Bihar

PATNA : पटना में हर तरफ दुर्गा पूजा की तैयारी जोर शोर से चल रही है। इस  पूजा को लेकर लगभग सभी जगहों पर पंडाल भी सज कर तैयार हो चुके हैं। हालांकि, कुछ जगहों पर अभी भी  इन पंडालों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अब पंडाल समितियों की ओर से सड़क पर तोरण द्वार निमार्ण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। ऐसे में इस बार राजधानी में लोगों को प्रेम मंदिर और विक्टोरिया पैलेस का नजारा देखने को मिलेगा। 


दरअसल, डाकबंगला में इस वर्ष पंडाल के साथ आसपास के क्षेत्र के सजावट के लिए बंगाल के चांदनगर से लाइट मंगायी गयी है। इसके साथ ही यहां आकर्षित लाइटों के माध्यम से लंदन का बिग बेन टावर, वॉच टावर, वृंदावन का मंदिर और कोलकाता का विक्टोरिया पैलेस बनाया गया है। कदमकुआं स्थित शिवालय मंदिर के पास इस बार इको फ़्रेंडली पंडाल बनाया गया है। पंडाल में बांस, कपड़ा व अन्य प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल किया गया है। 


वहीं, पटना के लंगरटोली स्थित बंगाली अखाड़ा में पिछले 131 वर्षों से प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा से पुजा की जा रही है। यहां की प्रतिमा का निर्माण बंगाली शैली में कोलकाता के कलाकार करते हैं। यहां अखाड़े में विशुद्ध सिद्धांत विधि से पूजा-अर्चना होती है। मां दुर्गा की पूजा, चंडी पाठ और तंत्रधारक पद्धति, षष्ठी को कलश स्थापना होती है। 


इसके आलावा शहर के आनंदपुरी इलाके में दुर्गा पूजा समिति के तत्वाधान में भव्य आयोजन हो रहा है। इस वर्ष पंडाल का स्वरूप कारगिल पहाड़ पर मोर्चा संभालती इंडियन आर्मी दिखेगी। समिति 41वें वर्ष पर 20 हजार नए कपड़ों की मदद से सजावट भी होगी। पूजा के बाद ये कपड़े गरीब बच्चों के बीच वितरित की जाएगी। 


आपको बताते चलें कि , इस बार बोरिंग रोड चौराहा पर वृंदावन के प्रेम मंदिर की थीम पर पंडाल बना है।  इस पंडाल की ऊंचाई तकरीबन 65 फिट है। जगदेव पथ पर इस बार पंडाल में गुफा के ऊपर भगवान शंकर को दर्शाया गया है। इसके अलावा इस पथ पर स्थित सभी पूजा समितियां भी विशेष लाइट के माध्यम से समूचे सड़क को सजा रही हैं। इस पथ में राजा बाजार पूजा समिति, खाजपुरा पूजा समिति, शेखपुरा पूजा समिति सहित अन्य पूजा समिति मौजूद है।